विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: भूस्खलन प्रभावित परिवारों से मिलीं प्रियंका गांधी, बोलीं- संसद में उठाया जाएगा आपदा का मुद्दा

By Jeet KumarEdited By: Jeet Kumar
Published: Wed, 13 Sep 2023 03:59 PM (IST)

हिमाचल दौरे पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मंडी से कांग्रेस सांसद प्रतिभा ...और पढ़ें

भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मिलीं प्रियंका गांधी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मिलीं प्रियंका गांधी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

HighLights

  1. हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग संसद में उठाई जाएगी
  2. केंद्र सरकार की मदद से आपदा प्रभावित राज्य में बहाली कार्यों में आसानी होगी
  3. 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है

शिमला, पीटीआई: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने आपदा प्रभावित कुल्लू, मनाली और मंडी जिलों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू भी मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने यहां केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मंडी से कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग संसद में उठाएंगी।

केंद्र पर साधा निशाना

इसी के साथ, प्रियंका गांधीने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि यह पक्का नहीं है कि कांग्रेस सांसद को विशेष सत्र के दौरान मांग उठाने की अनुमति दी जाएगी या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि हम इस मुद्दे को केंद्र के सामने मजबूती से उठाएंगे। बता दें कि 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसको लेकर विपक्ष केंद्र पर पहले से ही हमलावर है।

भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

प्रियंका गांधी बुधवार को शिमला के समर हिल स्थित शिव मंदिर पहुंची और यहां भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। 14 अगस्त को ये शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया था, जिसमें करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी। शिमला शहर में तीन भूस्खलनों से 27 लोगों की जान चली गई, फागली और कृष्णानगर में भूस्खलन से पांच और दो लोगों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित लोगों का हालचाल लेने हिमाचल पहुंचीं प्रियंका

आपदा के कारण शिमला और अन्य जगहों की सड़कें काफी प्रभावित हुई हैं, जिसके मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों की बहाली के साथ कई ऐसे मुद्दे हैं जो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ही ठीक कर सकता है और भारी बारिश के बाद हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से राज्य में बहाली कार्यों में आसानी होगी।

इस कदम के लिए साध केंद्र पर निशाना

साथ ही उन्होंने अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क कम करने को लेकर केंद्र सरकार के कदम की आलोचना की और कहा कि केंद्र को राज्य में हुए नुकसान की पूरी जानकारी नहीं है और इस कदम से आयात को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय सेब उत्पादकों पर असर पड़ेगा जो पहले ही बारिश के कारण नुकसान झेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब कोई राजनीति न हो, हिमाचल की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें- शिमला के शिव मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, केंद्र सरकार पर बोला हमला

आपदा में लोगों के घर बह गए

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मंडी और कुल्लू का दौरा किया था और उन्होंने केंद्र से भारी मानसूनी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय घोषित करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि लोगों के घर बह गए हैं और व्यापक क्षति हुई है। बता दें कि जुलाई और अगस्त के महीनों में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिलों में कहर बरपाया था, जिसमें काफी घर पानी में बह गए और भूस्खलन ने दर्जनों लोगों की जान ले ली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।