Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शिमला के शिव मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करने को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 11:20 AM (IST)

    Priyanka Gandhi in Himachal कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। दूसरे दिन बुधवार को वह शिमला शिव बावड़ी क्षेत्र ...और पढ़ें

    शिमला के शिव मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी
    शिमला के शिव मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं प्रियंका गांधी।
    2. समरहिल के शिव बावड़ी पहुंची प्रियंका वाड्रा
    3. केंद्र सरकार पर साधा निशाना।
    4. सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी को कम करना बताया नुकसानदायक।
    5. केंद्र से कहा- आपदा का राजनीतिकरण न करें।

    शिमला, जागरण संवाददाता। Priyanka Gandhi in Himachal: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। दूसरे दिन बुधवार को वह शिमला शिव बावड़ी (Shiv Bawari) क्षेत्र पहुंची। सुबह 10:18 बजे प्रियंका वाड्रा समरहिल के शिव बावड़ी पहुंची।

    उन्होंने मंदिर में माथा टेका और शिव मंदिर के बचे हुए हिस्से का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों (Disaster Affected) से मुलाकात की। इसी के साथ प्रियंका ने इस त्रासदी में अपनो को खोने वाले लोगों से भी मुलाकात की।

    शिव बावड़ी लैंडस्लाइड में 20 लोगों की मौत

    शिव बावड़ी लैंडस्लाइ (Shiv Bawdi Landslide) में 20 लोगों की मौत हुई थी। इनमें ज्यादातर मृतक बालूगंज और आसपास के क्षेत्रों के ही है। इनके परिजनों से भी प्रियंका मुलाकात की। शिव बावड़ी मंदिर के बाद प्रियंका गांधी शिमला के कृष्णानगर जाएंगी। यहां पर भी स्लॉटर हाउस सहित 6 मकान ध्वस्त हो गए थे, जबकि एक दर्जन से ज्यादा घर खाली करवाए गए हैं।

    कृष्णानगर के विस्थापित परिवारों से मिलेंगा प्रियंका

    कृष्णानगर से दो दर्जन से परिवार विस्थापित हुए हैं। प्रियंका गांधी इनसे मुलाकात करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, ( CM Sukhwinder Sukhu) कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) भी साथ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर स्थिति खतरनाक है।

    खबरें और भी

    पहाड़ के लोग श्रमदान करके सड़कें एवं रास्ते बना रहे हैं और राहत कोष में खुलकर दान कर रहे है। केंद्र सरकार (Central Government) को भी प्रदेश का साथ देना चाहिए। प्रियंका गांधी ने यह बीत शिव बावड़ी मंदिर में मीडिया से बातचीत में कही।

    'एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी करने से बागवानों पर पड़ेगी इसकी मार'

    शिमला के शिव बावड़ी मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल के लोग आपदा से जूझ रहे हैं। ऐसे वक्त में मोदी सरकार ने वॉशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी (Import duty on Apple) कम की है। प्रदेश के सेब बागवानों पर इसकी मार पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आपदा में हिमाचल के लोगों को राहत की जरूरत है। इस तरह के फैसले न लिए जाए, जिससे पहाड़ों के लोग टूट जाए।

    आपदा का नहीं होना चाहिए राजनीतिकरण

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में भीषण तबाही हुई है। ऐसे में यह वक्त राजनीति का नहीं है। केंद्र सरकार ये न देखे कि हिमाचल में सरकार कांग्रेस की है या भापजा की। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। प्रदेश के लोगों की खुलकर मदद करें। पहाड़ों पर लोग त्रस्त है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यदि राष्ट्रीय आपदा घोषित करती है तो इससे हिमाचल की और मदद हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather Update: मानसून कमजोर पड़ते ही तपने लगे पहाड़, 11 शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार

    'केंद्र की मदद के बिना संभव नहीं कई कार्य'

    कल प्रियंका गांधी ने मंडी, कुल्लू और मनाली जिले का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की थी और उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया था। वह भुंतर से सड़क मार्ग से मनाली के लिए रवाना हुईं। इसके बाद उन्होंने आलू ग्राउंड में नौ जुलाई को ब्यास नदी में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।

    प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि हिमाचल सरकार आपदा में अच्छा काम कर रही है। वह अपने संसाधनों से प्रभावितों को हरसंभव मदद दे रही है। उन्होंने कहा कि आपदा बहुत बड़ी है इससे निपटना अकेले प्रदेश सरकार के बस की बात नहीं। वहीं, उन्होंने फिर दोहराते हुए कहा कि केंद्र हिमाचल को आपदा ग्रस्त राज्य घोषित कर दे और उसे आर्थिक मदद दें। प्रियंका बोली,कई ऐसे कार्य जो केंद्र की मदद के बिना संभव नहीं होंगे।

    यह भी पढ़ें-  Himachal News: सिरमौर में अदरक की खेती करने वाले किसानों के लिए ये है बेहतर साल, दो दशकों बाद मिला अच्छा दाम