Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में बरसात का असर: शिमला-कालका ट्रैक पर समर स्पेशल ट्रेन सेवा होगी बंद, अब कितनी रेलगाड़ी चलेंगी?

    By Shikha Verma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 12 Jul 2026 03:49 PM (IST)

    कालका-शिमला समर स्पेशल ट्रेन सेवा वीरवार से बंद कर दी जाएगी। पर्यटन सीजन समाप्त होने और मानसून के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी को देखते हुए रेलवे न ...और पढ़ें

    शिमला कालका ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन सेवा बंद हो गई है। जागरण आर्काइव

    शिमला कालका ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन सेवा बंद हो गई है। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. कालका-शिमला समर स्पेशल ट्रेन सेवा वीरवार से बंद।

    2. पर्यटन सीजन समाप्त, मानसून में पर्यटकों की संख्या घटी।

    3. अब विश्व धरोहर ट्रैक पर चलेंगी पांच नियमित ट्रेनें।

    जागरण संवादाता, शिमला। गर्मियों के पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए चलने वाली कालका-शिमला समर स्पेशल ट्रेन की सेवा वीरवार से बंद कर दी जाएगी। पर्यटन सीजन समाप्त होने और मानसून के दौरान पर्यटकों की संख्या में आई कमी को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलमार्ग पर अब प्रतिदिन केवल पांच नियमित ट्रेनें ही संचालित होंगी।

    दो महीने चलती है ट्रेन

    हर वर्ष मई और जून में शिमला आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समर स्पेशल ट्रेन का संचालन करता है। इस वर्ष भी हजारों पर्यटकों ने इस विशेष सेवा का लाभ उठाया। 

    क्या कहते हैं अधिकारी

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार बरसात के मौसम में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य स्तर पर आ जाती है। इस कारण स्पेशल ट्रेन का संचालन जारी रखना व्यावहारिक नहीं माना गया। हालांकि नियमित ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित समयानुसार जारी रहेगा।

    विंटर सीजन में चल सकती हैं ट्रेन

    रेलवे का कहना है कि यात्रियों की संख्या और मांग की समय-समय पर समीक्षा की जाती है व आवश्यकता पड़ने पर आगामी शीतकालीन पर्यटन सीजन में स्पेशल ट्रेन सेवा को फिर से शुरू किया जा सकता है।   

    खबरें और भी

    इस वजह से चलती हैं स्पेशल ट्रेन

    पहाड़ों के बीच से गुजरती यह ट्रेन यात्रा अपने मनमोहक दृश्यों, सुरंगों और पुलों के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है। वहीं यात्री जाम से बचने के लिए भी ट्रेन में आना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। 

    अंग्रेजों के समय का बना यह ट्रैक बेहद खूबसूरत है। पहाड़ों और सुरंगों के बीच सफर काफी रोमांचक रहता है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल की रुचिका ने दक्षिण कोरिया की सबसे ऊंची चोटी हल्लासन फतह की, ज्वालामुखीय पर्वत पर बेहद मुश्किल है ट्रैक