विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उकसाने की बात आती है तो राहुल गांधी देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर निकलते हैं', रांची छात्र आंदोलन पर कंगना का बयान

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 06 Aug 2026 12:34 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:50 PM (IST)

कंगना रनौत ने रांची में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर राहुल गांधी की आलोचना की, कहा कि वे बच्चों को ...और पढ़ें

दिल्ली में संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करती हुईं सांसद कंगना रनौत। पीटीआई

दिल्ली में संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करती हुईं सांसद कंगना रनौत। पीटीआई

HighLights

  1. कंगना ने रांची छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी के बयान को घेरा।

  2. कहा, राहुल बच्चों को उकसाने में देश के लिए खतरा हैं।

  3. मेटा ने पीएम मोदी वीडियो हटाने पर माफी मांगी, कंगना खुश।

डिजिटल डेस्क, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने झारखंड में कई भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर रांची में चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कंगना रनौत ने नई दिल्ली में संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि "हमारे 'जेन-जी' बच्चे वाकई में कई तरीके की पीड़ा सहन कर रहे हैं। ये कई दशकों से जारी है...हर जगह इसी तरह की स्थितियां बनी हुई है।

लेकिन कांग्रेस जिसने यहां आकर तमाशा किया और झारखंड में जहां पर छात्रों की स्थिति बहुत खराब है वहां कोई नहीं पहुंच रहा है। राहुल गांधी वहां नहीं जा रहे हैं लेकिन जब बच्चों को उकसाने की बात आती है तो राहुल गांधी सबसे पहले देश के लिए खतरा बनकर निकलते हैं। कंगना रनौत ने दिल्ली में हुए आंदोलन में राहुल गांधी के बयानाें पर तीखा निशाना साधा। 

13 दिन से आंदोलन कर रहे छात्र

जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्र 13 दिन से का आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की की प्रमुख मांग जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराना है और जब तक इस पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

खुशी है गलती मानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो हटाने के विवाद पर मेटा की ओर से माफी मांगने पर कंगना ने खुशी जताई। कंगना ने कहा कि "मैं भी उसी कमेटी का सदस्य हूं। हमारे चेयरमैन निशिकांत दुबे ने बहुत कड़ा रुख अपनाया और माफ़ी की मांग की। साथ ही, हमने इस बात पर भी चिंता जताई कि कैसे देश-विरोधी तत्वों को बढ़ावा और प्रचार दिया जाता है। इसलिए हमें खुशी है कि उन्होंने अपनी गलतियां मान लीं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में भारी वर्षा का अलर्ट: मानसून के साथ दोहरी आफत बढ़ाएगी मुश्किल; 12 अगस्त तक रहेगा खतरा