Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:17 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के आईएएस अधिकारियों को सरकार ने अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश के आईएएस अधिकारियों को सरकार ने अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।

    2. दो आईएएस अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से फेरबदल।

    3. आदित्य नेगी, कमल कांत सारोच को मिली नई जिम्मेदारी।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों और उपक्रमों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। अधिसूचना के अनुसार प्रबंध निदेशक राज्य बिजली बोर्ड आदित्य नेगी को उद्योग विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

    इन्हें भी दिया अतिरिक्त कार्यभार

    हिम ऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमल कांत सारोच अब पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे। विशेष सचिव शिक्षा शुभ करण सिंह को ऊर्जा विभाग के निदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह को एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक तथा प्रबंध निदेशक मिल्कफेड अभिषेक वर्मा को डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

    क्यों हुआ फेरबदल

    हिमाचल सरकार ने यह फेरबदल दो आईएएस अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण लिया गया है। निपुण जिंदल और विवेक भाटिया दो दिन पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। उनके दिल्ली जाने के बाद सरकार ने हिमाचल में मौजूद आईएएस अधिकारियों को उनका कार्यभार भी सौंपा है। 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त, तीन अहम पद हुए रिक्त; कौन IAS अधिकारी मारेगा बाजी? 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में बिना लाइसेंस क्लीनिक चला रहा था झोलाछाप डॉक्टर, मरीज बनकर गए अधिकारी ने की कार्रवाई; दवाएं भी जब्त


    खबरें और भी