Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Ranaut के रवैये और भाषा को लेकर प्रतिभा सिंह ने किया बड़ा जुबानी हमला, कहा- पछता रहे मंडी के लोग

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 06:56 PM (IST)

    Kangana Ranaut कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कंगना रनौत पर हमला करते हुए कहा कि मंडी की जनता उन्हें चुनकर पछता रही है। उन्होंने कंगना से हिमाचल में ...और पढ़ें

    हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कंगना रनौत पर सवाल उठाए हैं।
    हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कंगना रनौत पर सवाल उठाए हैं।

    HighLights

    1. प्रतिभा सिंह ने कंगना रनौत पर साधा निशाना |
    2. आपदा में मदद न करने का आरोप |
    3. सांसद निधि के उपयोग पर सवाल |

    राज्य ब्यूरो, शिमला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी से लोकसभा सदस्य कंगना रनौत पर बड़ा हमला बोला है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता कंगना रनौत को सांसद चुनकर पछता रही है। वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि सांसद का रवैया व जिस भाषा का प्रयोग वे कर रही है उससे लोग कह रहे हैं कि उनसे बहुत बड़ी भूल हुई है।

    केंद्र से हिमाचल की आर्थिक मदद करें कंगना

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। कंगना रनौत का इसमें अहम योगदान होना चाहिए था। वे यहां आकर जनता के दुख तकलीफ को जानती। संसद में इसे उठाती। प्रधानमंत्री के समक्ष हिमाचल की स्थिति को रखती व उनसे आग्रह करती कि प्रदेश इस साल साल भी भारी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार हिमाचल की आर्थिक रूप से मदद करें। यदि वह ऐसा करती तो लोग खुश होते।

    गंभीरता नहीं बरत रहीं सांसद 

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि यदि सांसद केंद्र से हिमाचल को आर्थिक मदद दिलवा पाती तो लोगों को इसका फायदा मिलता। लेकिन यहां आकर वह जिस तरह की भाषा का उपयोग कर रही हैं, उससे मंडी के लोग पछता रहे हैं कि उन्होंने इन्हें सांसद चुना है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सांसद इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि सांसद को एक साल में पांच करोड़ सांसद निधि के रूप में मिलता है। पहले यह राशि एक व दो करोड़ मिलती थी।

    यह भी पढ़ें- Virbhadra Singh: छह दशक तक पहाड़ की तरह खड़े रहे लोगों के साथ, कांग्रेस विचारधारा के CM ने मतांतरण पर किया था वार

    सांसद निधि से भी काम करवा सकती हैं कंगना

    पांच करोड़ यानि 5 साल में 25 करोड़ सांसद निधि मिलती है। सांसद निधि से भी विकास कार्य करवाए जा सकते हैं। इस राशि से वह लोगों की मदद कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से जहां प्राकृतिक आपदा आई है, वहां लोगों को राशन दिलाने, सड़कें बनाने के अलावा अन्य तरह के कार्य किए जा सकते हैं। जब सांसद इस तरह की पहल करते हैं तो लोग भी इसमें बड़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Virbhadra Singh की पुण्यतिथि पर कांग्रेस मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि, नहीं दिखा कोई मंत्री, ये नेता रहे मौजूद