Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पर्यटक धूप में ही करें लाहुल स्पीति की यात्रा, प्रशासन ने दी सलाह; इन इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 09:05 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बुधवार को मौसम साफ रहा लेकिन धूप खिलने के बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। लाहुल स्पीति के सड़को ...और पढ़ें

    प्रशासन ने पर्यटकों से धूप में यात्रा करने की सलाह दी (फाइल फोटो)
    प्रशासन ने पर्यटकों से धूप में यात्रा करने की सलाह दी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सड़क पर पानी जमने से कोकरस में पलटा वाहन
    2. धूप खिलने के बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बुधवार को मौसम (Himachal Weather Update Today) साफ रहा। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। लाहुल स्पीति के ताबो में -10.4, कुकुमसेरी में -5.6 और केलंग में -3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    लाहुल स्पीति में सड़कों पर पानी जम रहा है, इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। सड़क पर वाहन फिसल रहे हैं। हालांकि गत दिनों बर्फ के फाहे गिरे हैं, लेकिन पर्याप्त हिमपात नहीं हुआ है।

    पर्यटकों को धूप में यात्रा करने की सलाह

    मंगलवार को कोकसर में जमे पानी के कारण पर्यटक वाहन पलटा गया। हालांकि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं लेकिन पर्यटकों की हल्की सी चूक भारी पड़ सकती है। लाहुल-स्पीति प्रशासन ने पर्यटकों को धूप में ही यात्रा करने की सलाह दी है।

    लाहुल-स्पीति प्रशासन ने पर्यटकों सहित सभी वाहन चालकों को ग्रांफू से बातल की ओर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू व लाहुल स्पीति के कई स्थानों पर 30 नवंबर को वर्षा व हिमपात की संभावना जताई है।

    29 नवंबर से खत्म हो जाएगी धुंध की स्थिति

    बिलासपुर व मंडी के कई क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से दोपहर तक छा रही धुंध की स्थिति 29 नवंबर से खत्म होगी। प्रदेश के शहरों में नाहन शहर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    खबरें और भी

    वर्ष भर अधिकतम तापमान के मामले में सबसे ऊपर रहने वाले ऊना में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे है। मौसम की ऐसी स्थिति को देखते हुए अधिकांश हिस्सों में किसानों को गेहूं की बिजाई दोबारा करनी पड़ेगी।

    यह भी पढ़ें- शिमला से भी ठंडी ऊना की रातें, 34 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे; पढ़ें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

    प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 7.0 15.6
    सुंदरनगर 5.0 23.5
    भुंतर 3.1 23.0
    कल्पा -1.0 12.1
    धर्मशाला 9.0 20.5
    ऊना 4.8 26.0
    नाहन 10.0 21.6
    सोलन 4.0 23.0
    मनाली 1.9 14.5
    कांगड़ा 6.0 23.5
    मंडी 6.1 23.4

    बिलासपुर

    6.5 24.5

    कुफरी

    3.4 10.6

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: जालंधर में इस सीजन का सबसे कम तापमान, कई जिलों में घनी धुंध का अलर्ट; पढ़ें मौसम का ताजा हाल