शिमला के लेंस्कार्ट शोरूम में हंगामा, हिंदू संगठनों ने किया हनुमान चालीसा पाठ; कर्मियों को तिलक लगाया व कलावा पहनाया
शिमला के संजौली स्थित लेंस्कार्ट शोरूम में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। यह विरोध ...और पढ़ें

शिमला में लेंस्कार्ट शोरूम के बाहर प्रदर्शन करते हिंदू। जागरण
HighLights
शिमला लेंस्कार्ट शोरूम में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन।
कर्मचारियों को तिलक लगाने पर रोक का विरोध।
शोरूम में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
जागरण संवाददाता, शिमला। लेंस्कार्ट विवाद हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में भी पहुंच गया। शहर के संजौली क्षेत्र में हिंदू संगठनों ने चश्मे के शोरूम में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने शोरूम परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और वहां मौजूद कर्मचारियों को तिलक लगाकर कलावा बांधा।
कर्मचारियों को तिलक लगाने से रोकने पर है विवाद
हिंदू संगठन के पदाधिकारी विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि संबंधित शोरूम चेन के मालिक द्वारा कर्मचारियों को तिलक लगाने और धार्मिक प्रतीकों का पालन करने से रोका गया है।
टीका लगाने की अनुमति नहीं और बुर्के पर रोक नहीं
उनका कहना है कि कर्मचारियों को माथे पर टीका लगाने की अनुमति नहीं दी जाती, जबकि बुर्का पहनने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। इसके विरोध में संगठनों ने यह कदम उठाया।
सभी धर्मों और परंपराओं का समान सम्मान हो
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी धर्मों और परंपराओं का समान सम्मान होना चाहिए और किसी भी कर्मचारी को अपनी धार्मिक आस्था व्यक्त करने से नहीं रोका जाना चाहिए। संगठन के सदस्यों ने शोरूम प्रबंधन से इस मामले में स्पष्ट नीति अपनाने की मांग की। घटना के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए माहौल गर्म रहा, हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
मुंबई से उठा था विवाद
यह विवाद गत दिनों मुंबई से उजागर हुआ। यहां कर्मचारियों को तिलक लगाने पर रोक लगाई गई थी, जबकि बुर्का पहनने के लिए कोई मनाही नहीं थी। भाजपा की अल्पसंख्यक मोर्चा नेता एडवोकेट नाजिया इलाही खान ने शोरूम में हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया, कलावा बांधा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।