Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राज्यपाल ने पत्नी सहित नमज्ञा गांव में लिया स्थानीय व्यंजनों का आनंद, कहा- PM की सोच है वाइब्रेंट विलेज बनाना

    By narveda kaundalEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 05:42 PM (IST)

    वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल के साथ किन्नौर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में बसे नमज्ञा ...और पढ़ें

    LG ने पत्नी सहित नमज्ञा गांव में लिया स्थानीय व्यंजनों का आनंद
    LG ने पत्नी सहित नमज्ञा गांव में लिया स्थानीय व्यंजनों का आनंद

    HighLights

    1. वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पहुंचे नामज्ञा गांव।
    2. लोगों के साथ लिया स्थानीय व्यंजनों का आनंद।
    3. राज्यपाल ने कहा कि वह बार-बार यहां आना चाहते हैं।

    रिकांगपिओ, संवाद सहयोगी। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम (Vibrant Village Program) के तहत मंगलवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Shiv Pratap Shukla) लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल (Janki Shukla) के साथ किन्नौर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में बसे नमज्ञा गांव पहुंचे। राज्यपाल ने क्षेत्र की संस्कृति में अपने आपको शामिल किया और स्थानीय व्यंजनों का आनंद भी लिया।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि किन्नौर की संस्कृति से इतने प्रभावित हुए हैं कि वह बार-बार यहां आना चाहते हैं। संस्कृति से जुड़े होने के कारण लोगों में आतिथ्य भाव है। लेकिन लोगों का जीवन बहुत कठिन है।

    PM का वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम

    उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है जिसका उद्देश्य है कि देश के इन प्रथम गांव को कैसे अधिक सुविधाएं दी जा सकती हैं और यहां कैसे अधोसंरचना विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

    राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रहीं हैं जिनका लाभ इस कार्यक्रम के तहत लोगों को मिल सकेगा।

    उन्होंने कहा कि वह जनजातीय क्षेत्रों में जाने के लिए उत्सुक थे। उन्होंने स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए उपयुक्त को दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य मांगों को उचित स्तर पर उठाकर उनका समाधान का प्रयास किया जाएगा।

    खबरें और भी

    सेब की होती है अच्छी पैदावार

    तोरुल रवीश ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि करीब 360 की जनसंख्या वाले इस गांव में सेब की फसल प्रमुखता से की जाती है। क्षेत्र में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत हॉस्पिटैलिटी, फूड प्रोसेसिंग, कारपेट वीविंग व हैंडलूम सुविधाओं पर योजना तैयार की जा रही है। ग्राम पंचायत नमज्ञा के प्रधान बलदेव सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया और स्थानीय मांगों से अवगत करवाया। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक विवेक चहल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Also Read: शिमला में हुआ रोजगार मेले का आयोजन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 110 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

    Also Read: शिमला आने वाला हर सैलानी देगा अब पर्यावरण का संदेश, वातावरण को साफ रखने के लिए शूरू की जा रही ये नई पहल