Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में चुनाव की घोषणा के बाद 42 हजार नए मतदाता शामिल, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Sat, 04 May 2024 02:56 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Himachal Lok Sabha Election 2024) और विधानसभा उपचुनाव (Himachal By Election) की घोषणा 16 मार्च के बाद से अब तक 42 हजार ...और पढ़ें

    चुनाव की घोषणा के बाद 42,000 नए मतदाता शामिल
    चुनाव की घोषणा के बाद 42,000 नए मतदाता शामिल

    HighLights

    1. हिमाचल में 16 मार्च के बाद से अब तक 42,000 नए मतदाता सूची में शामिल हो चुके हैं
    2. पहली बार एक अप्रैल में 18 वर्ष पूरे करने वालों को भी मतदान का मौका मिल रहा है
    3. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 24 मई को होगा

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में मतदाताओं को जागरूक करने के चुनाव आयोग के प्रयास रंग ला रहे हैं। मतदाता सूची से छूटे लोग नाम दर्ज करवाने में आगे आ रहे हैं, जबकि नए मतदाता भी अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं।

    हिमाचल में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की घोषणा 16 मार्च के बाद से अब तक 42,000 नए मतदाता सूची में शामिल हो चुके हैं। पहली बार एक अप्रैल में 18 वर्ष पूरे करने वालों को भी मतदान का मौका मिल रहा है। यही कारण है कि पहली बार मतदान करने वालों की संख्या 1,38,918 से बढ़कर 1,60,249 हो गई है।

    हिमाचल में मतदाताओं की संख्या 56,79,776

    18 से 19 वर्ष के आयु के 21,331 नए मतदाता शामिल हुए हैं, जबकि शेष वे मतदाता हैं जिनके नाम मतदाता सूची से कट गए थे या जिनके नाम शामिल नहीं थे। प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 56,79,776 हो गई है। इनमें महिला मतदाता 27.80 लाख से अधिक हैं।

    चुनाव ड्यूटी देने वाले मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है, ये 66,221 हो गई है। इनमें सेना और अर्धसैनिक बलों में सेवारत मतदाता हैं।

    पहले एक जनवरी को 18 वर्ष पूरे करने वालों के नाम होते थे शामिल

    पहले एक जनवरी को जो 18 वर्ष पूरे कर लेता था उसी का नाम मतदाता सूची में शामिल होता था। उसके बाद चाहें चुनाव कभी भी हों बाकी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करवा सकते थे।

    खबरें और भी

    पहली बार व्यवस्था की है जिसमें पहली जनवरी, पहली अप्रैल, पहली जुलाई और पहली अक्टूबर यानी साल में चार बार जो 18 वर्ष पूरे करने वाले मतदाता होंगे उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे।

    मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जा रहे हैं। चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक करीब 42,000 नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हुए हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए 14 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

    -मनीष गर्ग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश।

    14 मई तक कर सकते हैं आवेदन, अंतिम प्रकाशन 24 को

    लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन 14 मई तक किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 24 मई को होगा। 10 दिन मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने वालों के आवेदन की छंटनी और जांच के लिए रखे गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Droupadi Murmu Shimla Visit: हिमाचल के चार दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंची द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल ने किया स्वागत