Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Droupadi Murmu Shimla Visit: हिमाचल के चार दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंची द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल ने किया स्वागत

    Updated: Sat, 04 May 2024 12:28 PM (IST)

    Droupadi Murmu Shimla Visit राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिनों के लिए शिमला दौरे पर है। शिमला के निकट मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड में राज्यपाल शिव प ...और पढ़ें

    Droupadi Murmu Shimla Visit: हिमाचल के चार दिवसीय दौरे पर द्रौपदी मुर्मू
    Droupadi Murmu Shimla Visit: हिमाचल के चार दिवसीय दौरे पर द्रौपदी मुर्मू

    HighLights

    1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हिमाचल प्रवास पर
    2. राष्ट्रपति कांगड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगी
    3. पांच मई को द्रौपदी मुर्मू का किसी तरह का कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Droupadi Murmu Shimla Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे में शिमला पहुंची। शिमला के निकट मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति का रविवार को छराबड़ा के साथ कैचमेंट एरिया जो शिमला की सबसे पुरानी पेयजल योजना है उसे देखने का कार्यक्रम है। इसके अलावा 6 मई केंद्रीय विश्वविद्यालय जाएंगी।

    नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार द्रौपदी मुर्मू सुबह आठ बजे राष्ट्रपति भवन से पालम हवाई अड्डा के लिए निकलीं। जहां से उन्होंने भारतीय वायुसेना के बीबीजे हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ हवाई अड्डा के लिए उड़ान भरी।

    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया स्वागत

    कल्याणी हेलीपेड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना समेत आला अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। यहां से मुर्मू सीधे राष्ट्रपति निवास पहुंचेंगी।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में राष्‍ट्रपति दौरे सहित तीन बड़े कार्यक्रम, 2400 जवानों ने संभाला सुरक्षा मोर्चा; यहां जानें ट्रैफिक प्‍लान

    कांगड़ा हवाई अड्डे पर उतरेंगी राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति के सेना उप सचिव समूह कैप्टन अभय ए फानेसलेकर की ओर से जारी कार्यक्रम में बताया गया है कि पांच मई को द्रौपदी मुर्मू का किसी तरह का कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है। छह मई को राष्ट्रपति कल्याणी हेलीपैड से वायुसेना के हेलिकॉप्टर से गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पर उतरेंगी।

    शाम पांच बजे शिमला के लिए निकलेंगी

    पूरा दिन के निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सायं सवा पांच बजे शिमला पहुंच जाएंगी। सात मई को राज्य मुख्यालय में उनके निर्धारित कार्यक्रम हैं। देर सायं उनके सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज होगा।

    खबरें और भी

    आचार संहिता को देखते हुए रात्रि भोज को सीमित रखा गया है। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शहर के लोगों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- 'BJP के निर्देशक नहीं सही, पहली जून को फ्लॉप होगी फिल्म'; सीएम सुक्खू ने विक्रमादित्‍य सिंह के पक्ष में मांगे वोट