Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: CM सुक्खू और प्रतिभा को कांग्रेस हाईकमान का फ्री हैंड, चुनावी रणनीतियों में रहेगी अहम भूमिका

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 07:22 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस हाईकमान ने कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को फ्री हैंड दे दिया है ...और पढ़ें

    सुक्खू और प्रतिभा सिंह को हाईकमान का फ्री हैंड
    सुक्खू और प्रतिभा सिंह को हाईकमान का फ्री हैंड

    जागरण संवाददाता, शिमला। Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में लोकसभा चुनाव के साथ 6 सीटों पर हो रहे उप चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को फ्री हैंड दे दिया है।

    चुनावों में प्रबंधन, समन्वय से लेकर प्रचार अभियान व प्रत्याशियों के चयन में इनकी अहम भूमिका रहेगी। ये जो भी नाम सुझाएंगे उस पर ही पार्टी मुहर लगाएगी। इसके अलावा बड़े नेताओं की रैलियां कहां होनी है, किसे प्रचार का जिम्मा सौंपना है, जनसभाओं से लेकर अन्य तरह की रणनीति पर भी ये दोनों नेता फैसला लेंगे।

    चुनाव कंट्रोल रूम में भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां

    वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने लोकसभा चुनावों के लिए मीडिया व इंटरनेट मीडिया सहित चुनाव कंट्रोल रूम में पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर दी है। मीडिया व इंटरनेट मीडिया कमेटी में नरेश चौहान, सुशांत कपरेट, अनिता वर्मा व किरण धौल्टा को शामिल किया गया है।

    यह भी पढ़ें: मंडी में स्‍थापना दिवस पर भाजपाइयों ने निकाली बाइक रैली, CM सुक्‍खू पर भड़के जयराम; कहा- खुद से नहीं संभले विधायक और...

    यशवंत छाजटा को बनाया इंचार्ज

    चुनाव कंट्रोल रूम में यशवंत छाजटा को इंचार्ज बनाया गया है। सौरव चौहान को को-इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा यदोपति ठाकुर, प्रशांत शर्मा, चंदन राणा, अमित सैनी व शुभरा जिंटा को इसमें सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal News: नामांकन के बाद होगी BJP विद्रोहियों की घर वापसी, हाईकमान पर टिकी नजरें; विधानसभा चुनाव में लगा था झटका