Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मंडी में स्‍थापना दिवस पर भाजपाइयों ने निकाली बाइक रैली, CM सुक्‍खू पर भड़के जयराम; कहा- खुद से नहीं संभले विधायक और...

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 06:30 PM (IST)

    Mandi News हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्‍थापना दिवस पर भाजपाइयों ने बाइक रैली निकाली। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्‍खू पर भड़कते हुए ...और पढ़ें

    मंडी में स्‍थापना दिवस पर भाजपाइयों ने निकाली बाइक रैली
    मंडी में स्‍थापना दिवस पर भाजपाइयों ने निकाली बाइक रैली

    जागरण संवाददाता, मंडी। मंडी में पार्टी के स्‍थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी इस रैली में भाग लिया। वहीं जयराम ने इसी बीच सुक्‍खू सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपने विधायक संभाले नहीं गए, दोष अब भाजपा को दे रहे हैं। अपने दल के विधायकों के काम करना और उन्हें उचित मान सम्मान देने का दायित्व मुख्यमंत्री का था। मुख्यमंत्री चुनाव आचार संहिता के दौरान जिस तरह के आरोप लगा रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। वह हताशा और निराशा का परिणाम है। सरकार के पास बहुमत नहीं है।

    जयराम ने सीएम सुक्‍खू पर कसा तंज

    बजट भी भाजपा के 15 विधायकों को निलंबित कर पास करवाया था। मुख्यमंत्री सुक्खू में थोड़ी सी नैतिकता भी नहीं बची है। जयराम ठाकुर शनिवार देर शाम मंडी में पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली गई बाइक रैली में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के पास पैसे के लेन देन के साक्ष्य हैं तो उन्हें प्रदेश की जनता के समक्ष रखें। जनता ने पांच वर्ष के लिए कांग्रेस को सत्ता दी है।

    यह भी पढ़ें: सुप्रिया V/S कंगना: PM वाले बयान पर छिड़ी जंग, अब बीजेपी प्रत्याशी बोलीं- आप तो पत्रकार थीं फिर भी नहीं जानतीं...

    कुट्टों का मतलब समझाएं मुख्‍यमंत्री: नेता प्रतिपक्ष

    आपसी अंतर्कलह से नहीं संभल रही तो यह उनकी नालायकी है। विपक्ष अपनी भूमिका निभा रहा है। सरकार का कोई काम जनहित में नहीं होगा तो उसका विरोध होगा। मुख्यमंत्री जिन नेताओं का जिक्र कर रहे हैं उनकी तरफ से मानहानि का कानूनी नोटिस जा चुका है। मुख्यमंत्री जनता को कुट्टों का मतलब समझाएं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में मिली जीत को कांग्रेस नेता पचा नहीं पा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'पहाड़ी लड़कियों का भी स्‍वाभिमान...', सुप्रिया श्रीनेत पर कंगना का हमला; कांग्रेस पर भी कसा तंज

    कांग्रेसियों के जख्म बार बार हरे हो रहे हैं। हर्ष महाजन को चुनाव आयोग की ओर से चयन का प्रमाणपत्र मिल चुका है। शपथ ग्रहण कर चुके हैं। पर्ची से परिणाम को दोनों प्रत्याशियों ने हस्ताक्षर कर स्वीकारा था। न्यायालय में जाना हर व्यक्ति का अधिकार है।

    खबरें और भी