Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुप्रिया V/S कंगना: PM वाले बयान पर छिड़ी जंग, अब बीजेपी प्रत्याशी बोलीं- आप तो पत्रकार थीं फिर भी नहीं जानतीं...

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 08:08 PM (IST)

    भारत के पहले पीएम वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच जंग छिड़ गई है। सुप्रिया ने कंगना पर निशाना स ...और पढ़ें

    पहले PM वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत और कंगना रनौत के बीच छिड़ी जंग (फाइल फोटो)
    पहले PM वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत और कंगना रनौत के बीच छिड़ी जंग (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) के बीच अब आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री को लेकर जंग छिड़ गई है। सुप्रिया श्रीनेत ने अपने एक्स अकाउंट पर कंगना रनौत के साक्षात्कार का वीडियो पोस्ट कर लिखा। सुभाष चंद्र बोस,आजाद हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री थे।

    सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना पर साधा निशाना

    इसी पोस्ट की दूसरी पंक्ति में कंगना पर निशाना साधते हुए लिखा कि इनको हल्के में न लें, भाजपा शिरोमणियों की लिस्ट में यह आगे आएंगी। इससे पहले कंगना रनौत को भाजपा का टिकट मिलने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने उनका एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि मंडी में क्या भाव चल रहा है। इस अशोभनीय टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई थी। चुनाव आयोग से शिकायत की थी। आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत को ऐसे शब्दों का प्रयोग करने पर चेताया था।

    कंगना ने एक्‍स पर दी सफाई

    भाजपा ने सुप्रिया की अशोभनीय टिप्पणी को मातृशक्ति का अपमान बताते हुए इसे चुनावी मुद्दा बना लिया है। गत दिनों कंगना रनौत ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में सुभाष चंद्र बोस को आजाद भारत का पहला प्रधानमंत्री बताया था।

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'पहाड़ी लड़कियों का भी स्‍वाभिमान...', सुप्रिया श्रीनेत पर कंगना का हमला; कांग्रेस पर भी कसा तंज

    कंगना ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें एक खबर की क्लिपिंग भी लगाई है। इसमें 21 अक्टूबर 1943 को भारत की अंतरिम सरकार बनाई थी इसमें सुभाष चंद्र बोस ने खुद को प्रधानमंत्री घोषित किया था।

    खबरें और भी

    मुंबई रवाना हुई कंगना

    11 मंत्री भी बनाए गए थे। इस दौरान भारत के कुछ हिस्से अंग्रेजों से मुक्त हो गए थे। करीब सप्ताह भर तक चुनाव प्रचार करने के बाद कंगना किसी काम से मुंबई रवाना हुई हैं। वहां से वह अन्य राज्यों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने जाएंगी। 10 अप्रैल से वह कुल्लू जिले में अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगी।

    यह भी पढ़ें: Himachal Politics: श्रीराम के बाद अब कंगना ने PM मोदी को बताया भगवान विष्णु का अवतार