विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: भाजपा की दूसरी लिस्ट में हिमाचल की तीन सीटों पर हो सकता है एलान, BJP इन नामों पर चलेगी दांव?

Updated: Wed, 13 Mar 2024 10:41 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 भारतीय जनता पार्टी हिमाचल की तीन संसदीय सीटों पर जल्द नामों की घोषणा कर सकती है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी शिमल तथा हमीरप ...और पढ़ें

भाजपा की दूसरी लिस्ट में हिमाचल की तीन सीटों पर हो सकता है एलान, BJP इन नामों पर चलेगी दांव?
भाजपा की दूसरी लिस्ट में हिमाचल की तीन सीटों पर हो सकता है एलान, BJP इन नामों पर चलेगी दांव?

HighLights

  1. भाजपा हिमाचल की तीन संसदीय सीटों पर नाम घोषित कर सकती है
  2. भाजपा शिमला और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों से पुराने चेहरों पर ही दांव खेलने की तैयारी में है
  3. एक नया चेहरा कांगड़ा से भाजपा उतार सकती है

जागरण संवाददाता, शिमला। (Lok Sabha Election 2024) लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा दूसरी सूची में प्रदेश में तीन प्रत्याशियों के नाम जल्द घोषित कर सकती है। इनमें दो प्रत्याशी वर्तमान में लोकसभा सदस्य हैं, एक नया चेहरा कांगड़ा से भाजपा उतार सकती है।

शिमला (Shimla News) और हमीरपुर (Hamirpur Lok Sabha Seat) संसदीय क्षेत्रों से पुराने चेहरों पर ही दांव खेलने की तैयारी है। प्रदेश भाजपा ने हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम ही प्रस्तावित किया है।

मंडी संसदीय सीट से पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा, इस पर अब तक कोई सहमति नहीं बनी है। इस पर अगले दौर की बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में हिमाचल के चार संसदीय क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की गई।

तीन संसदीय क्षेत्रों के लिए लग सकती है मुहर

चार में से तीन संसदीय क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर लगभग सहमति बन गई है। इनमें शिमला से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप पर ही फिर से दांव भाजपा खेल सकती है।

हमीरपुर से भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम लगभग तय है। कांगड़ा से भाजपा किसी नए नेता को चुनाव में उतार सकती है। केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद सूची जल्द जारी हो सकती है।

भाजपा हाईकमान 195 प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी

उम्मीद है कि इस सूची में हिमाचल (Himachal Pradesh News) के प्रत्याशियों के नाम भी होंगे। भाजपा हाईकमान 195 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर चुकी है। इसमें हिमाचल का कोई भी प्रत्याशी शामिल नहीं था। अब दूसरे चरण की बैठक के बाद जारी होने वाली सूची में हिमाचल के प्रत्याशियों के नाम शामिल होने की उम्मीद है।

मंडी संसदीय क्षेत्र से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ बिहारी लाल व अजय राणा के साथ ही अन्य नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इसमें से भाजपा हाईकमान किस पर सहमति बना पाता है, यह देखना होगा।

यह भी पढ़ें- PM Modi ने अरुणाचल प्रदेश में 2880 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना का किया ​शिलान्यास, यहां बनेगा 278 मीटर ऊंचा बांध