Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: राजनीतिक उठापटक के चलते हिमाचल में बढ़ा BJP प्रत्याशियों का इंतजार, 195 उम्‍मीदवारों में नहीं दर्ज हुआ नाम

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 10:43 PM (IST)

    Lok Sabha Election हिमाचल में राजनीतिक उठापटक के चलते बीजेपी प्रत्‍याशियों को इंतजार करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक हिमाचल में चले राजनीतिक घटनाक्रम पर ...और पढ़ें

    राजनीतिक उठापटक के चलते हिमाचल में बढ़ा BJP प्रत्याशियों का इंतजार
    राजनीतिक उठापटक के चलते हिमाचल में बढ़ा BJP प्रत्याशियों का इंतजार

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल में चली राजनीतिक उठापटक के चलते अभी भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों के लिए भी इंतजार करना पड़ेगा। भाजपा ने देशभर में अपने प्रत्याशियों की घोषणा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने शनिवार को पहले चरण में 195 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की है। इसमें हिमाचल के किसी भी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी का नाम शामिल नहीं हैं।

    राजनीतिक घटनाक्रम पर पार्टी हाईकमान की नजर

    जानकारी के मुताबिक हिमाचल में चले राजनीतिक घटनाक्रम पर पार्टी हाईकमान ने पूरी नजर बना रखी है। इसमें कोई भी डेवलपमेंट किस तरफ को होती है, इसके बाद ही कोई फैसला आगे लिया जाना प्रस्तावित है। हिमाचल भले ही छोटा राज्य है लेकिन पिछले दो लोकसभा चुनाव से भाजपा को चार में से चारों सीटें मिली है। इसलिए भाजपा के लिए हिमाचल का यह चुनाव भी काफी रोचक रहेगा।

    यह भी पढ़ें: Himachal Political Crisis: 'मेरे पास 80 फीसदी विधायकों का समर्थन...', कांग्रेस में कलह के बीच बोले CM सुक्‍खू

    हिमाचल में अभी प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा का इंतजार

    पार्टी को इस चुनाव में अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने के लिए इस बार ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। वर्तमान में हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में पार्टी प्रत्याशियों को जीतने के लिए पिछले चुनावों के मुकाबले ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा, हालांकि 2014 में भी हिमाचल में कांग्रेस की सरकार थी लेकिन उसे दौरान मोदी लहर में भाजपा के प्रत्याशियों को चारों सीटों पर जीत मिली थी।

    यह भी पढ़ें: Himachal Political Crisis: विक्रमादित्य सिंह ने बदला फेसबुक प्रोफाइल, मंत्री की जगह लिखा 'हिमाचल का सेवक'

    2019 में प्रदेश में भी भाजपा की सरकार होने का लाभ लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियो को मिला। इसलिए इस बार भाजपा के नेताओं को जल्द ही हिमाचल में भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा का इंतजार है।

    खबरें और भी