यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather Update: बादल फटने और बाढ़ से एक सप्ताह में 500 करोड़ का नुकसान, आज भी भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बाढ़ और बादल फटने से आफत मची हुई है। एक सप्ताह में बादल फटने और बाढ़ आने के कारण 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीते हफ् ...और पढ़ें

HighLights
- अगस्त में सामान्य से पांच प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
- ऊना और सिरमौर जिला में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी।
- एक सप्ताह में हिमाचल प्रदेश को 500 करोड़ रुपये का नुकसान।
राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में एक सप्ताह के दौरान कई स्थानों पर बादल फटने और बाढ़ आने के कारण करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, इस दौरान सामान्य से 17 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।
वहीं, अगस्त में अब तक सामान्य से पांच प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अगस्त में सामान्य 170.6 की तुलना में अब तक 179 मिलीमीटर वर्षा हुई है।
सिरमौर में हुई सबसे अधिक बारिश
सबसे अधिक वर्षा सिरमौर जिला में 419 मिलीमीटर हुई है, जो सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक है। मंडी जिला में 324 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक है।
बिलासपुर जिला में 252 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई, जो सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक है। शिमला जिला में 201 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से 54 प्रतिशत अधिक है। लाहुल स्पीति जिला में सामान्य से 55 प्रतिशत, जबकि किन्नौर में 49 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।
प्रदेश में अब तक 1142 करोड़ का नुकसान
रविवार को दिन की शुरुआत खिली धूप से होने के दो घंटे बाद बादल छा गए और दोपहर को अधिकतर स्थानों पर वर्षा हुई। बिलासपुर के बरठीं में 40.5, धर्मशाला में 27 और शिमला में 10 मिलीमीटर वर्षा हुई।
प्रदेश में अब तक मानसून के दौरान 1142 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। लोक निर्माण विभाग को करीब 503 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि जल शक्ति विभाग को करीब 470 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
आज भी भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने सोमवार को ऊना और सिरमौर जिला में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं, रामपुर के तकलेच क्षेत्र के डमराली में बादल फटने से प्रभावित हुई सड़क को बहाल कर दिया गया है। यहां पर बागवानों के सेब के ट्रक फंसे थे। सड़क बहाल होने के बाद ट्रकों की आवाजाही शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें- Landslide in Jammu Kashmir: भारी बारिश से भूस्खलन, कई रास्तों पर यातायात ठप; पैदल यात्रा करने को मजबूर लोग
कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)
स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 16.5 24.0
सुंदरनगर 21.7 32.9
भुंतर 21.5 34.6
कल्पा 14.5 27.0
धर्मशाला 19.0 29.4
ऊना 21.5 34.0
नाहन 24.5 28.7
सोलन 20.0 30.0
यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: बिलासपुर में खतरे की जद में बच्चे, भूस्खलन से धंसने लगा चांदपुर का खेल मैदान

