यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather: हिमाचल में आज कई जगहों पर हिमस्खलन की संभावना, पढ़े अगले 7 दिनोंं तक कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल प्रदेश (Himachal Landslide) में अटल टनल रोहतांग के पास भूस्खलन से मनाली-केलंग मार्ग डेढ़ घंटे तक बंद रहा। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ ह ...और पढ़ें

HighLights
- धुंधी के समीप हिमस्खलन
- संभल कर यात्रा की सलाह
- एक हफ्ते तक साफ रहेगा मौसम
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग के पास धुंधी में वीरवार सुबह हिमस्खलन हुआ। इससे मनाली-केलंग मार्ग लगभग डेढ़ घंटा बंद रहा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मार्ग खोल दिया है। यहां पर अभी भी हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।
हिमाचल में कई जगहों पर हिमस्खलन की चेतावनी
वाहन चालक टशी व नरेंद्र ने बताया, सुबह के समय जब हिमस्खलन (Landslide in Himachal) हुआ तो काफी पर्यटक वाहन लाहुल की ओर जा रहे थे। हालांकि, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा, हिमस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है। राहगीर सावधानीपूर्वक सफर करें।
यह भी पढ़ें- UP Weather: सावधान! अभी से तापमान 40 डिग्री के पार, यूपी का ये जिला रहा सबसे गर्म
प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में भी हिमस्खलन (Himachal Landslide) की चेतावनी जारी की गई है। वीरवार को प्रदेश में बादल छाए, लेकिन बरसे नहीं। बादलों और धूप के बीच अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
अगले 7 दिन तक साफ रहेगा मौसम
आज यानी शुक्रवार से हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather) में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में अधिकतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि मनाली में 2.6, जबकि बाकी स्थानों पर एक से दो डिग्री की दर्ज की गई है।
खबरें और भी
न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि और कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34.8 डिग्री दर्ज किया गया।
लगातार तापमान बढ़ने से लोग परेशान
वहीं, बात करें ऊना जिले कि तो यहां प्रतिदिन तापमान में उछाल आने से गर्मी बढ़ रही है, जिससे जिलावासियों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब दिन के साथ-साथ रात भी गर्म होने लगी है क्योंकि न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण अब सुबह-सायं गर्मी है। वहीं, दिन की बात करें तो दोपहर को तपती गर्मी में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि अभी से इतनी गर्मी बढ़ गई है तो आगामी दिनों में तो ओर अधिक गर्मी पड़ेगी।
अब रात को भी पंखे व कूलर लगाकर सोना पड़ रहा है। वहीं, जिन स्थानों पर सिंचाई की सुविधा नहीं है उन स्थानों पर फसल सूख रही है और जिन स्थानों पर सिंचाई की सुविधा है वहां पर किसान खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। पशु पक्षी भी अब दोपहर को छांव की तलाश करते हैं।