यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather: सात घंटे बाद खुला मनाली-लेह मार्ग, प्रदेश में 10 सड़कें अभी भी बंद; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में मानसून अभी भी सक्रिय है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मनाली में बाढ़ आने के बाद ...और पढ़ें

HighLights
- प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि
- मनाली में की गई 5.8 डिग्री दर्ज
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: मनाली-लेह मार्ग लगभग सात घंटे बाद खुला। मनाली के पास अंजनी महादेव नाले में शनिवार सुबह बाढ़ आई। इससे सड़क पर पत्थर व मिट्टी आ गई। सीमा सड़क संगठन ने दोपहर को मार्ग खोल दिया। अभी जबकि भूस्खलन के कारण प्रदेश में 10 सड़कें बंद हैं। जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान धौलाकुआं में 69 मिलीमीटर, नाहन में 37, धर्मशाला में 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। ताजा वर्षा के बाद पांच मकानों और पांच गौशालाओं नुकसान हुआ है।
भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रविवार के लिए प्रदेश के दो जिलों कांगड़ा और सिरमौर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ एक स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। 29, 30 व 31 जुलाई को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather Today: हिमाचल में मानसून सक्रिय, कहीं बाढ़ तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी
तापमान में वृद्धि
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि मनाली में 5.8 डिग्री दर्ज की गई है और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी, प्रदेश के पांच जिलों में येलो अलर्ट; तापमान में आई गिरावट