हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 7 अगस्त तक भारी बारिश के आसार; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मानसून ने हिमाचल प्रदेश में कहर बरपाना शुरू कर दिया है, निरमंड में स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हुआ और ठियोग में गाड़ी पर चट्टानें गिरीं। ...और पढ़ें
-1785780190098_m.webp)
हिमाचल में मानसून का कहर जारी है।
HighLights
निरमंड में अचानक बाढ़ से स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हुआ।
ठियोग में गाड़ी पर चट्टानें गिरने से नुकसान हुआ।
प्रदेश में 109 सड़कें बंद, 30 पेयजल योजनाएं प्रभावित।
राज्य ब्यूरो, शिमला। मानसून ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अचानक बाढ़ आने की चेतावनी चंबा, कांगउ़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के लिए जारी की गई है। निरमंड में अचानक बाढ़ आने से स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गया।
टिकरी कैंची नाले ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंकवा के भवन पर गिरा मलबा। ठियोग में प्रेमघाट में बाडी पर चट्टानें गिर गई जिसके कारण गाडी़ को नुकसान हुआ है। प्रदेश में अभी वर्षा का क्रम नहीं रुकेगा।
7 अगस्त तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान पांवटा साहिब में 75.8, श्री नैना देवी जी में 68.2, ऊना में 57 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कांगड़ा में 24 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
प्रदेश में वर्षा व भूस्खलन के कारण 109 सड़कें बंद है जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। 30 पेयजल योजनाएं भी प्रभवित हैं। प्रदेश में 1 जून से लेकर 3 अगस्त तक 352.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 9 प्रतिशत कम है। जबकि 27 जुलाई से 3 अगस्त तक एक सप्ताह के दौरान 62.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य से 5 प्रतिशत कम है।
खबरें और भी
जुलाई माह में सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान दिन के तापमान में 5.4 डिग्री तक की गिरावट आई है। नेरी में 5.4, ऊना में 4.2, बिलासपुर व सुंदरनगर में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।