यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather: हिमाचल में एक बार फिर सक्रिय होगा मानसून, अब तक 1212 करोड़ का हुआ नुकसान; 40 सड़कें बंद
Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने वाला है। अब तक 1212 करोड़ का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में 40 सड़कें यातायात के लिए ब ...और पढ़ें

HighLights
- मौसम विभाग के अनुसार 25 से मानसून होगा सक्रिय
- शिमला और सिरमौर में बाढ़ की चेतावनी
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान 27 जून से लेकर अब तक 1212 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक 651 घरों और 415 गौशालाओं को नुकसान हो चुका है।
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 25 से मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने पर 26 व 27 अगस्त को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है।
मौसम साफ रहने के अनुमान
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है जबकि शिमला और सिरमौर में एक दो स्थानों पर अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।
40 सड़कें यातायात के लिए बंद
प्रदेश में 40 सड़कें यातायात के लिए बंद है जबकि कांगड़ा के इंदौरा में एक पूल को क्षति पहुंची है। मनाली-केलंग मार्ग धुंधी में भूस्खलन के कारण 10 घंटे बंद रहा। प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में बदले मौसम के तेवर, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान
दोपहर बाद धर्मशाला में 10 मिलीमीटर, मनाली में आठ, मंडी में पांच मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है। अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। नेरी में 8.9 डिग्री की अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।