यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shimla Politics: 'सराहनीय रहा नड्डा का दौरा, हिल गई राज्य सरकार'; राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर कसा तंज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दौरा काबिले तारीफ रहा है। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) का दौरा काबिले तारीफ रहा है। प्रदेश सरकार के चूड़े हिला डाले हैं।
प्रेस को जारी ब्यान में डॉ. बिंदल ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश का जनमानस जिला सोलन, सिरमौर,शिमला और महासूस से उमड़ कर आया है और शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत दो कार्यक्रमों में भाग लिया है इससे प्रदेश के कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ दिखता है। इस जोश से साफ दिखता है की हिमाचल में फिजाएं और हवाएं बदल रही है।
नड्डा के दौरे से हिमाचल के राजनीतिक वातावरण में आया बदलाव- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
जगत प्रकाश नड्डा के दौरे से हिमाचल के राजनीतिक वातावरण में बहुत बड़ा बदलाव आया है और 2024 में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के दौरे से प्रदेश सरकार पूरी तरह बौखलाई हुई नजर आ रही है और अनेक मंचों से उनके नेता एवं मंत्री निंदनीय ब्यान जारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shimla News: IT निवेश लाने के लिए अमेरिका जाएंगे CM सुक्खू, 11 जनवरी से शुरू होगा दौरा; यें अधिकारी जाएंगे साथ
पीएम मोदी ने हमेशा समझा प्रदेश का दर्द- बिंदल
केंद्र सरकार ने प्रदेश को 1782 करोड़ की राहत राशि भेजी जो कि केवल आपदा के लिए जारी की गई थी। पीएम मोदी ने हमेशा प्रदेश का दर्द समझा। उन्होंने हिमाचल में 11000 मकान बनाने की स्वीकृति एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी आपदा कार्य में पूर्ण रूप से लगाया। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल मात्र केंद्र सरकार के खिलाफ एक माहौल खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं और एक नैरेटिव सेट करने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार जनता के साथ कर रही अन्याय
बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनता के साथ अन्याय कर रही है , राहत देने के बजाय केवल मात्र उन पर बोझ डालने का प्रयास कर रही है। बिंदल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। पहली कैबिनेट में पूरी होने वाली गारंटी अभी तक पूरी नहीं हुई, 1500 रु प्रतिमाह महिलाओं को नही मिले, बेरोजगारों को नौकरियां नही मिली। यह सारी चीज कांग्रेस सरकार की वस्तु स्थिति दिखता है।