Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शिमला में NHAI अधिकारियों की पिटाई मामले में गडकरी और CM Sukhu के बीच बंद कमरे में हुई चर्चा

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 12:13 PM (IST)

    CM Sukhu Nitin Gadkari Meeting शिमला में एनएचएआई अधिकारियों की पिटाई का मामला दिल्ली तक पहुंचा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री सुक्खू ने ब ...और पढ़ें

    दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान सीएम सुक्खू।
    दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान सीएम सुक्खू।

    जागरण संवाददाता, मंडी। CM Sukhu Nitin Gadkari Meeting, शिमला में एनएचएआइ के दो अधिकारियों की पिटाई का मामला दिल्ली पहुंच गया है। पिटाई के बाद उपजे विवाद को समाप्त करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री सुक्खू के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई। ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर अधिकारियों की पिटाई का आरोप है। दोनों ओर से पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में गडकरी से मिलकर मामले को सुलझाने की बात कही थी। बैठक गडकरी के आवास पर हुई। दोनों नेताओं में संवाद से विवाद सुलझाने पर सहमति बनी है। दोनों के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई है।

    मंत्री ने की थी कानूनी सहायता देने की घोषणा

    इस पूरे विवाद के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने एनएचएआइ के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने वाले लोगों को सहायता देने की घोषणा की थी। उन्होंने दावा किया था कि एनएचएआइ के विरुद्ध 700 से अधिक शिकायतें उनके पास पहुंची हैं। 

    यह भी पढ़ें- Himachal के मंत्री ने NHAI के विरुद्ध खोला मोर्चा, 700 शिकायतों का दावा, सबको निश्शुल्क कानूनी सहायता देंगे

    पठानकोट से नूरपुर के बीच फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी को नोटिस

    पठानकोट से नूरपुर के बीच फोरलेन के निर्माण कार्य में सुस्ती को लेकर कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कंस्ट्रक्शन कंपनी निर्माण कार्य धीमी गति से कर रही है। एनएचएआइ ने इस बात को लेकर कंपनी को कई बार चेताया था।

    यह भी पढ़ें- Landslide in Himachal: पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर दरका पहाड़, बाल-बाल बचे वाहन सवार, VIDEO

    मंडी-धर्मपुर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने वाली कंपनी को अंतिम चेतावनी

    मंडी-धर्मपुर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में बरती जा रही कोताही को नितिन गडकरी ने गंभीरता से लिया है। सांसद अनुराग ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने भी मामला गडकरी से उठाया था। मोर्थ ने अब संबंधित कंपनी को अंतिम चेतावनी दी है। यदि कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो अनुबंध रद किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bhubhu Jot Tunnel: चीन-पाकिस्तान सीमा तक आसान होगी सेना की राह, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी, इतने KM कम होगी दूरी