Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस में गद्दारों के ल‍िए कोई जगह नहीं : वीरभद्र स‍िंह

    By Munish DixitEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2016 03:26 PM (IST)

    "मोदी के बोल जुमलो के ढोल" कार्यक्रम में वीरभद्र स‍िंह ने कांग्रेस में ही मौजूद कुछ गद्दारों के ख‍िलाफ मोर्चा खोल द‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि पार्टी से ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    शिमला [जेएनएन] : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में गद्दारों के लिए कोई जगह नहीं है। गद्दारों
    को पार्टी से बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में शिमला सीट भाजपा के कारण नहीं बल्कि कांग्रेस के कुछ गद्दारों कारण ही हारी थी। भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ बनाई जा रही चार्जशीट पर सीएम ने कहा कि भाजपा एक नहीं सौ चार्जशीट तैयार करें।

    पढ़ें: गुस्साए सीएम ने पूछा, क्या दुर्गम क्षेत्रों में नहीं हैं उत्कृष्ट अध्यापक

    प्रदेश सरकार को भाजपा की चार्जशीट की कोई चिंता नहीं। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल के बंटवारे में विश्वास नहीं रखती है। ऊपर का हिमाचल, निचला हिमाचल यह भाजपा की सोच है। मुख्यमंत्री आज कांग्रेस मुख्यालय शिमला में "मोदी के बोल जुमलो के ढोल" कार्यक्रम के समापन पर बोल रहे थे। इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।

    पढ़ें:बीबीएमबी से बकाया राशि दिलाए केंद्र : वीरभद्र