विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla News: हिमाचल में सरकारी नौकरियों के खुले द्वार, स्कूलों-कॉलेजों में भर्ती होंगे 2600 गेस्ट टीचर

Published: Fri, 12 Jan 2024 06:16 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 12 Jan 2024 07:58 PM (GMT+05:30)

Shimla News हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरियों के लिए द्वार खोल दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के ...और पढ़ें

बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरियों के खुले द्वार (फाइल फोटो)
बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरियों के खुले द्वार (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पीरियड आधार बच्चों को शिक्षा देने के लिए 2600 शिक्षकों की भर्ती होगी। ताकि जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी चल रही है, ऐसे स्कूलों में बच्चों को नियमित तौर पर पढ़ाने के लिए शिक्षक मिल जाएं। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में शैक्षिक मानकों को बढ़ावा देने तथा अगली पीढ़ी को विकसित करने के लिए प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग में ‘वार्षिक पीरियड आधार गेस्ट टीचर’ को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई।

आयु सीमा में छह माह की छूट देने का निर्णय

मंत्रिमंडल में राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिला लेने के लिए आयु सीमा में छह माह की छूट देने का भी निर्णय लिया गया। सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने तथा संबंधित नियमों और अधिनियमों में आवश्यक संशोधन करने को भी स्वीकृति प्रदान की।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: 22 जनवरी के इंतजार में हिमाचल, शिमला से सैकड़ों लोगों को रामनगरी ले जाएगी भाजपा

अब युवतियों की विवाह योग्य आयु से जुड़ा ये प्रस्ताव केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। शिक्षा विभाग में शिक्षकों के छब्बीस सौ पदों के साथ अन्य विभागों में 132 पदों को भरने का निर्णय लिया गया है, कुल मिलाकर 2732 पदों पर भर्तियां होंगी।

यह भी पढ़ें: माघी साजी की तैयारियों में जुटे हिमाचलवासी, ठियोग के गिरी गंगा घाट पर स्‍नान करने से मिलता है मोक्ष; जानिए क्‍या है मान्‍यता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।