Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    100 से अधिक सड़कें बंद, सैकड़ों बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप... हिमाचल में मॉनसून का कहर; 11 अगस्त तक भारी बारिश का यलो अलर्ट

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, जहां चंबा में चट्टान गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 11 अगस्त तक येलो अलर्ट ज ...और पढ़ें

    हिमाचल में 11 अगस्त तक भारी बारिश का यलो अलर्ट। फोटो जागरण

    हिमाचल में 11 अगस्त तक भारी बारिश का यलो अलर्ट। फोटो जागरण


    HighLights

    1. चंबा में चट्टान गिरने से मणिमहेश यात्री की मौत।

    2. 11 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी।

    3. पांवटा साहिब में सभी स्कूल दो दिनों के लिए बंद।

    राज्य ब्यूराे, शिमला। प्रदेश में मानसून की सक्रियता से राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग ने आगामी 11 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

    वहीं, भूस्खलन और लगातार बारिश के कारण 100 से अधिक सड़कें, सैकड़ों बिजली ट्रांसफार्मर और दर्जनों पेयजल योजनाएं ठप पड़ गई हैं। चंबा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की थार गाड़ी पर मेहला के समीप तड़के करीब तीन बजे पहाड़ी से एक विशालकाय चट्टान आ गिरी।

    पत्थर सीधे वाहन के सनरूफ पर गिरा, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पंजाब निवासी एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    11 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेशवासियों को बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 6 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट। 7 और 8 अगस्त को सिरमौर और कांगड़ा जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी है। 9 से 11 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर सहित कई क्षेत्रों में यलो अलर्ट के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

    78586405

    बाधित सड़कों को बहाल करने का कार्य जारी

    प्रदेश में 110 से अधिक मुख्य व संपर्क मार्ग बंद हैं। इनमें मंडी (51), सिरमौर (39), कुल्लू (36) और शिमला (15) सबसे ज्यादा सड़कें प्रभावित हैं। सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में 143 सहित पूरे राज्य में लगभग 189-191 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं।

    खबरें और भी

    प्रशासन की ओर से बिजली बहाल करने का कार्य चलाया गया है। राज्य भर में लगभग 58 से 61 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए पांवटा साहिब उपमंडल में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

    बस्पा नदी का बढ़ा जलस्तर, अलर्ट जारी

    किन्नौर जिले में लगातार बारिश के चलते बस्पा नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड ने कुप्पा बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़ना शुरू कर दिया है, जिससे निचले क्षेत्रों में जलप्रवाह बढ़कर लगभग 25 क्यूमेक पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने नदी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

    प्रमुख शहरों का तापमान
    शहर, न्यूनतम, अधिकतम
    शिमला, 17.0, 22.7
    सुंदरनगर, 23.5, 31.5
    भुंतर, 21.2, 29.6
    कल्पा, 14.6, 23.1
    धर्मशाला, 21.0, 28.1
    ऊना, 22.0, 34.2
    नाहन, 22.5, 24.3
    केलंग, 14.0, -
    सोलन, 21.2, 27.8
    मनाली, 18.1, 23.6
    कांगड़ा, 22.5, 30.8
    मंडी, 23.3, 31.6
    बिलासपुर, 24.5, 31.5
    हमीरपुर, 24.9, 32.7
    चंबा, 23.0, 30.0
    कुफरी, 15.3, 19.5
    कुकुमसेरी, 13.2, -
    ताबो, 14.4, 26.4