Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पांच साल से एक जगह डटे पुलिस कर्मियों के होंगे तबादले, तैयार की गई सूचियां; CM सुक्‍खू के हस्‍ताक्षर का इंतजार

    By Parkash BhardwajEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 05:40 PM (GMT+05:30)

    Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश में पांच साल से एक जगह डटे पुलिस कर्मियों के तबादले होंगे। लिस मुख्यालय में पुलिस बलों की सूचियां तैयार हो चुकी है ...और पढ़ें

    पांच साल से एक जगह डटे पुलिस कर्मियों के होंगे तबादले
    पांच साल से एक जगह डटे पुलिस कर्मियों के होंगे तबादले

    HighLights

    1. इस बार तबादला आदेश में पांच साल वालों को जिलों में भेजा जाएगा।
    2. पुलिस मुख्यालय में पुलिस बलों की सूचियां तैयार हो चुकी है।
    3. प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद पुलिस फेरबदल के लिए सूचियां मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई थी।

    शिमला, राज्य ब्यूरो: प्रदेश सरकार ने पांच साल से एक स्थान पर डटे पुलिस कर्मचारियों के तबादलों की तैयारी कर ली है। ऐसे पुलिस जवानों व निचले स्तर के अधिकारियों की सूची तैयार कर ली है जो पूर्व भाजपा सरकार से लेकर अब तक एक जगह नियुक्त हैं। अब इन्हें विजिलेंस व सीआइडी में जगह नहीं दी जाएगी। पहले सरकार बदलने पर पुलिस जवान विजिलेंस और सीआइडी में जुगाड़ भिड़ाकर तैनाती पाते रहे हैं।

    मुख्‍यालय में पुलिस बलों की सूचियां तैयार

    इस बार तबादला आदेश में पांच साल वालों को जिलों में भेजा जाएगा। पुलिस मुख्यालय में पुलिस बलों की सूचियां तैयार हो चुकी है। अब ये सूचियां मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी। ऐसी जानकारी है कि पिछली सरकार के समय के पुलिस जवान और अधिकारी आज तक मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात है। ये पुलिस अधिकारी पुलिस मुख्यालय को खटक रहे हैं और तय माना जा रहा है कि सीआइडी के आला अधिकारी तबादलों से जुड़ी सूचियां मुख्यमंत्री के सामने रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: सुक्‍खू ने UAE के प्रवासी हिमाचलियों को राज्‍य में निवेश के लिए किया आमंत्रित, कहा- 'हिमाचल है उनका अपना घर'

    मुख्‍यमंत्री के समक्ष रखी गई थी सूचियां

    प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद पुलिस फेरबदल के लिए सूचियां मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई थी। लेकिन तीन माह पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुलिस तबादलों से संबंधित प्रस्ताव वापस भेज दिया था। पुलिस के भीतर भी पिछली सरकार के समय में सचिवालय सहित अन्य स्थानों पर सेवाएं देते रहे पुलिस अधिकारियों को बदले जाने का भारी दबाव है।

    पुलिस जवानों और अधिकारियों को विजिलेंस में नहीं दी जाएगी शरण

    पहली बार ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि एक सरकार के साथ काम करने वाले पुलिस जवानों और अधिकारियों को विजिलेंस में शरण नहीं लेने दी जाएगी। इसी तरह से सत्तारूढ़ दल की सरकार की ओर से उत्पीड़न को रोकने के लिए पुलिस अधिकारी सीआइडी में तबादला करवा लेते थे। लेकिन इस बार इस तरह की तिकड़म नहीं चल पाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि शीघ्र ही पुलिस तबादलों की सूचियां जारी होंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shimla News: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात, सियासी गलियारों में शुरू हलचल