Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल में विधानसभा उपचुनाव को लेकर गरमाई सियासत, इन दो सीटों पर बाहरी नेताओं की एंट्री कर सकती है कांग्रेस

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 04:12 PM (IST)

    Himachal By Elections 2024 हिमाचल में तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। जल्‍द ही कांग्रेस टिकटों का एलान कर सकती है। कांग्रेस नालागढ़ और दे ...और पढ़ें

    Himachal By Elections 2024: टिकट से पहले कांग्रेस कुनबे में हलचल (फाइल फोटो)
    Himachal By Elections 2024: टिकट से पहले कांग्रेस कुनबे में हलचल (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal By Elections 2024: हिमाचल में 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर वापिस शिमला लौट आए हैं। प्रत्याशियों के नामों का ऐलान पार्टी हाईकमान जल्द कर सकता है।

    इन तीन सीटों पर होने है उपचुनाव

    नालागढ़ और देहरा में किसी बाहरी की एंट्री करवाकर चुनावी मैदान में उतार सकती है। इसको लेकर टिकट की दौड़ में शामिल पार्टी के एक कुनबे में हलचल ज्यादा बढ़ी हुई है। यदि ऐसा होता है तो चुनावों के पूरे समीकरण ही बदल सकते हैं। नालागढ़, देहरा और हमीरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। बीते बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में इन नामों पर मंथन किया गया था।

    कई नामों पर चल रहा मंथन

    नालागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस का एक धड़ा हरदीप बावा को टिकट की पैरवी कर रहा है। जबकि एक धड़ा अंदरखाते विरोध कर रहा है। कुछ अन्य नामों पर मंथन चला हुआ है। हरदीप बावा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी थे। वह लंबे समय से इंटक के अध्यक्ष की कमान संभाल रहे हैं। एक बार वह निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि पिछला चुनाव उन्होंने कांग्रेस टिकट पर ही लड़ा था।

    देहरा में हो सकती हैं बाहरी एंट्री

    इस बार रोचक है कि पार्टी उन्हें टिकट देगी या किसी अन्य को चुनावी मैदान में उतारती है। देहरा व हमीरपुर में भी कई नाम चर्चा में है। देहरा में भी बाहरी की एंट्री की चर्चाएं चली हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते रोज पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल व मुकुल वासनिक से मुलाकात कर उप चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal News: विदेश की पढ़ाई के तौर-तरीके अपना रहा हिमाचल? प्रदेश के 200 शिक्षकों को भेजा गया था सिंगापुर

    भाजपा ने कर दी प्रत्‍याशियों की घोषणा

    भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब कांग्रेस की बारी है। लोकसभा चुनावों के साथ हुए उपचुनावों में कांग्रेस को छह में से चार में जीत मिली है, इसलिए पार्टी इस बार भी कांग्रेस के प्रत्याशी का नाम फाइनल करने के लिए भाजपा परिवार में भी सेंधमारी कर सकती है। पिछले चुनावों में भी कांग्रेस ने गगरेट व व सुजानपुर में इसी तरह का प्रयोग किया, इसमें कांग्रेस को सफलता मिली थी। इस बार भी इसी तरह का प्रयोग करते हुए पार्टी काम कर सकती है।

    भाजपा की अंतरकलह का फायदा उठाने की तैयारी

    भाजपा ने तीनों निर्दलीयों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पार्टी के अंदर विरोध हो रहा है। इसका फायदा कांग्रेस उठाना चाहती है। नालागढ़ के पूर्व विधायक लखविंदर राणा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर केएल ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है।

    टिकट की दौड़ में कई नेता शामिल

    तीनों सीटों पर कांग्रेस के कई नेता टिकट की दौडृ में शामिल है। नालागढ़ सीट पर पूर्व प्रत्याशी हरदीप बावा, जगपाल राणा, हुसन चंद सहित कई अन्य दावेदार है।

    यह भी पढ़ें: Himachal By-Election 2024: पार्टी हाईकमान से मिले सीएम सुक्खू, तीन नामों पर हुई चर्चा, अगले सप्ताह करेंगे घोषणा, रेस में ये नेता शामिल

    इसी तरह देहरा से पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा, नरदेव कंवर पुष्पेंद्र शर्मा, ईशान शर्मा के नाम चर्चा में है। इसी तरह हमीरपुर सीट से पूर्व प्रत्याशी डा पुष्पेंद्र, सुनील शर्मा बिट्टू, कुलदीप पठानिया सहित अन्य कई नाम दावेदारों की सूची में शामिल है।