Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Gandhi Vadra दो दिन के लिए आएंगी हिमाचल प्रदेश, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगी दौरा

    By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 04:31 PM (IST)

    हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आएंगी। वह कुल्लू मंडी व सोलन जिला में जाकर आपदा प्रभावित क् ...और पढ़ें

    हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी प्रियंका वाड्रा - फाइल
    हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी प्रियंका वाड्रा - फाइल

    शिमला, जागरण संवाददाता: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय हिमाचल के दौरे पर आएगी। पहले वह कुल्लू, मंडी व सोलन जिला में जाकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों से बात भी करेगी। इसी दिन दोपहर 4:30 मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां पर वह मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगी।

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सोमवार दोपहर बाद राज्य सचिवालय से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। मंगलवार सुबह प्रियंका वाड्रा को चंडीगढ़ एयरपोर्ट रिसिव करेंगे। सुबह 8:05 बजे वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से भुंतर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 8:45 बजे वह भुंतर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पर प्रियंका वाड्रा आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी लोगों से बातचीत भी करेगी। 9:45 बजे कुल्लू से मनाली के लिए जाएंगे। यहां पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के साथ लोगों से मिलने का कार्यक्रम है।

    आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगी दौरा

    मनाली के सासे हैलीपैड पर 11:35 बजे पंडोह मंडी जाएंगे। 12:05 बजे वह वहां पर पहुंचेगी। मंडी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां पर लोगों से मिलेगी। 2:05 बजे पंडोह से बसाल हैलीपैड सोलन के लिए जाऐगी। दोपहर 2:30 बजे सोलन के बसाल में पहुंचेगी। यहां पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर शाम शिमला के लिए लौटेगी।

    यह भी पढ़ें:- CM सुक्खू के स्वास्थ्य की सोशल मीडिया पर चली फर्जी खबर, कांग्रेस सख्त; हिमाचल कांग्रेस सचिव ने दी शिकायत

    प्रियंका वाड्रा दोपहर 3:55 बजे कल्याणी हैलीपैड पहुंचेगी। यहां पर अपने आवास पर रूकने के बाद मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री प्रियंका वाड्रा के साथ इस दौरे में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय विधायक व मंत्री भी प्रियंका वाड्रा के दौरे के दौरान मौजूद रहेंगे।

    खबरें और भी

    शिमला में भी आपदा प्रभावितों से कर सकती हैं बातचीत 

    कांग्रेस सूत्रों की मानें तो कल शाम प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा में अपने घर पर रुकेंगे। बुधवार को वह शिमला में भी आपदा प्रभावितों से बातचीत कर सकती हैं। हालांकि बुधवार का अधिकारिक टूअर प्रोग्राम अभी नहीं आया है।

    भारी बारिश से 8600 करोड़ की संपत्ति तबाह

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से 8600 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति निजी व सरकारी तबाह हुई है। मौजूदा मानसून सीजन में 425 लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 15 हजार घर क्षतिग्रस्त हुए है। प्रियंका गांधी से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी हिमाचल में हुई तबाही को देख चुके हैं।

    यह भी पढ़ें:- Himachal News: CM सुक्‍खू ने जनता के नाम किया वीडियो संदेश जारी, पर्यटकों को प्रदेश में आने का दिया न्‍यौता