Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला शहर में अब जरा संभलकर, मेन मार्केट में दिनदहाड़े व्यक्ति से छीना झपटी; मोबाइल और जेब से कैश लूटा

    By Rohit Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 17 Jan 2026 06:16 PM (IST)

    शिमला के लोअर बाजार में दिनदहाड़े एक व्यक्ति से मोबाइल फोन और 4000 रुपये छीन लिए गए। पीड़ित वीरेंद्र कुमार ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ...और पढ़ें

    शिमला शहर में दिनदहाड़े लूट हो गई।

    शिमला शहर में दिनदहाड़े लूट हो गई।

    HighLights

    1. शिमला के लोअर बाजार में दिनदहाड़े छीनाझपटी हुई।

    2. पीड़ित से मोबाइल और 4000 रुपये नकद लूटे गए।

    3. पुलिस जांच जारी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

    जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला में जहां आए दिन चोरी की घटनाएं पेश आ रही है, तो वहीं अब यहां बाजार में घूमते समय भी सजग रहने की आवश्यकता है। राजधानी शिमला के मुख्य बाजार माने जाने वाले लोअर बाजार में एक व्यक्ति के साथ दिनदहाड़े छीना झपटी का मामला सामने आया है।

    व्यक्ति को जबरन रोककर उसके हाथ से दो युवक मोबाइल फोन और जेब में रखे चार हजार रुपये भी ले गए। इस बारे में पीड़ित व्यक्ति ने सदर थाना में मामला दर्ज करवाया है।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित वीरेंद्र कुमार, निवासी गांव चींद, डाकघर मलाट, तहसील कुपवी, जिला शिमला, अपने निजी कार्य से लोअर बाजार आए थे। काम निपटाने के बाद जब वह डीसी कार्यालय के पास एसडी स्कूल की सीढ़ियों से होते हुए पुराने बस स्टैंड की ओर जा रहे थे, तभी अचानक दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उन्हें जबरन रोक लिया।

    मोबाइल व कैश लूटकर फरार हो गए शातिर

    आरोप है कि दोनों युवकों ने उनका मोबाइल फोन और जेब में रखे 4 हजार रुपये छीन लिए और भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपितों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    वहीं, इस घटना के बाद व्यस्त बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि शिमला के लोअर बाजार में इस तरह के मामले पहले भी पेश चुके है।

    पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

    ऐसे में स्थानियों लोगों ने मांग उठाई है कि शिमला में गश्त बढ़ाई जाए और शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि शहर में लोगों की सुरक्षा बनी रहे और अपराधियों के होंसलों पर भी लगाम लग सके।

    खबरें और भी

    पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ा 

    सूचना मिलने पर पुलिस थाना सदर शिमला की टीम ने जांच शुरू की और आसपास के इलाके में पूछताछ के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की तलाश की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों की पहचान साहिल और गौरव के रूप में की, जो रुलदुभट्टा, शिमला के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। उनका पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य बनाम IAS व IPS अधिकारियों का विवाद पहुंचा दिल्ली, गृह मंत्रालय से कार्रवाई की मांग; रिटायर DIG मंत्री के पक्ष में

    यह भी पढ़ें: शिमला में प्रीप्रेड टैक्सी चलाने की तैयारी, हिमाचल सरकार तय करेगी किराया; पुलिस बनाएगी प्रीपेड बूथ