Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में 10वीं की छात्रा पर युवक ने बरसाए पत्थर, सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें; पीड़िता IGMC में उपचाराधीन

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 22 Apr 2026 04:53 PM (IST)

    शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवक ने 10वीं कक्षा की छात्रा पर पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्रा को आईजीएमसी में भर्ती कराया गया ...और पढ़ें

    शिमला के संजौली क्षेत्र में छात्रा पर हमले के बाद मौके पर जुटे लोग व पुलिस और प्रशासन।

    शिमला के संजौली क्षेत्र में छात्रा पर हमले के बाद मौके पर जुटे लोग व पुलिस और प्रशासन।

    HighLights

    1. शिमला में 10वीं की छात्रा पर युवक ने किया पथराव।

    2. हमले में छात्रा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

    3. आरोपी मौके से फरार, पुलिस ने तलाश शुरू की।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र से सटे बड़फर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 10वीं कक्षा की छात्रा पर एक युवक ने पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    सिर और चेहरे पर गंभीर चोट

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने घर के पास ही थी, तभी अचानक युवक ने उस पर पत्थर से वार कर दिए। हमले में छात्रा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया।

    घटना के बाद लोगों में आक्रोश

    घटना के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके में डर का माहौल पैदा कर रही है, जिससे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    मंडी के बाद शिमला में खौफनाक घटना

    स्थानीय एक महिला ने बताया कि “ऐसी घटनाएं पहले कभी नहीं हुई थीं, अब बच्चों को बाहर भेजने में भी डर लगता है। प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिएं।” गत दिनों जिला मंडी कॉलेज छात्रा सिया की दराट से हमला कर हत्या कर दी गई थी, अब शिमला में छात्रा पर पथराव की घटना ने चिंता में डाल दिया है।

    खबरें और भी

    पुलिस ने शुरू की आरोपित की तलाश

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: 'आप आराम से AC कमरे में बैठे हैं, बाहर सड़क की हालत देखें', हिमाचल के पूर्व मंत्री के बेटे की EXN से भिड़ंत