शिमला के ज्यूरी में सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी बोलेरो, रात को हुए हादसे का अगले दिन चला पता
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर के ज्यूरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 9 मार्च की देर रात नेवल के पास एक बोलेरो कैंपर 200 मीटर ग ...और पढ़ें

शिमला के ज्यूरी में बोलेरो गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बोलेरो 200 मीटर गहरी खाई में गिरी।
चालक विनोद कुमार की मौके पर मौत।
शिमला के ज्यूरी क्षेत्र में हुआ हादसा।
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर (शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई। रामपुर के ज्यूरी क्षेत्र में बोलेरो करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। रात को हुए हादसे का अगले दिन पता चल पाया।
पुलिस चौकी ज्यूरी को सूचना मिली कि नेवल के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा 9 मार्च की देर रात हुआ था।
सवारियां छोड़कर लौट रहा था विनोद
बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 26 ए 4438 के मालिक व चालक 28 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र हरि सिंह नेगी, निवासी गांव नानन, डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, यात्रियों को छोड़ने के लिए ज्यूरी से काओबिल गए थे। यात्रियों को छोड़कर जब वह वापस ज्यूरी की ओर लौट रहे थे, नेवल के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
चालक ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
दुर्घटना में चालक विनोद कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।