Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में भारी बारिश के बीच बस पर गिरा पेड़, 7 यात्री थे सवार; पुराने बैरियर के पास हादसा

    By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:35 PM (IST)

    शिमला में भारी बारिश के बीच पुराने बैरियर के पास एक चलती निजी बस पर अचानक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि बस में सवार सात यात्रियों में से किसी को गंभीर चो ...और पढ़ें

    HighLights

    1. शिमला में भारी बारिश के बीच चलती बस पर गिरा पेड़।

    2. पुराने बैरियर के पास हुआ हादसा, सात यात्री सुरक्षित बचे।

    3. प्रशासन ने खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलती निजी बस पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। हादसा पुराने बैरियर स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुआ। गनीमत रही कि बस में उस समय केवल करीब सात यात्री ही सवार थे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

    यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    विहान नाम की निजी बस मुख्य बस अड्डे से नगरकोटी के लिए रवाना हुई थी। दोपहर के समय बस जैसे ही पुराने बैरियर के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची, सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक भरभराकर बस पर गिर गया। हादसे से बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस रोक दी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। 

    क्या कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि यह घटना नए बस अड्डे या कैथू से आगे होती, जहां बड़ी संख्या में यात्री बस में सवार होते तो नुकसान कहीं अधिक हो सकता था। इस घटना में बस को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

    कैथू क्षेत्र में भूस्खलन व दो पेड़ गिरे

    कैथू क्षेत्र में भी भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और दो पेड़ गिर गए। क्षेत्र में कई अन्य पेड़ों के भी कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में चिंता बढ़ गई है। 

    खबरें और भी

    शहर में बढ़ी घटनाएं, प्रशासन की एडवायजरी

    शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में पेड़ों के गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और पेड़ों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं संबंधित विभाग संभावित खतरे वाले पेड़ों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुटे हैं।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में भारी बारिश का कहर: सिरमौर की कटासन खड्ड में आई बाढ़ में फंस गए 25 लोग, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू