Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला के चमियाणा अस्पताल में ऑनलाइन बनेगी OPD पर्ची, अब नहीं आना पड़ेगा जल्दी; बेहद आसान रहेगा प्रोसेस

    By Shikha Verma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 21 Jul 2026 11:27 AM (GMT+05:30)

    शिमला के चमियाणा अस्पताल में मरीजों को अब ओपीडी पर्ची के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। राज्य सरकार के 'सुगम स्वास्थ्य एप' के लॉन्च होते ही मरी ...और पढ़ें

    शिमला के चमियाणा स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का परिसर।

    शिमला के चमियाणा स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का परिसर।

    HighLights

    1. चमियाणा अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी पर्ची की सुविधा जल्द।

    2. 'सुगम स्वास्थ्य एप' से घर बैठे बनेगी पर्ची, समय बचेगा।

    3. अस्पताल में भीड़ कम होगी, मरीजों को मिलेगी राहत।

    जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला में अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाणा में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। राज्य सरकार के सुगम स्वास्थ्य एप के शुरू होते ही मरीज घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ओपीडी पर्ची बना सकेंगे। अस्पताल पहुंचने के बाद सीधे संबंधित चिकित्सक से परामर्श लेना आसान होगा और मरीजों का समय भी बचेगा।

    अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस सुविधा को लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। अब केवल राज्य सरकार की ओर से विकसित किए जा रहे। सुगम स्वास्थ्य एप के औपचारिक शुभारंभ का इंतजार है। एप शुरू होते ही चमियाणा अस्पताल भी इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा।

    इस तरह बनेगी पर्ची

    नई व्यवस्था के तहत मरीज अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर पंजीकरण करेंगे। डॉक्टर, विभाग और उपलब्ध समय का चयन कर ऑनलाइन ओपीडी पर्ची प्राप्त कर सकेंगे। अस्पताल पहुंचने पर मरीज को केवल निर्धारित समय पर संबंधित विभाग में जाना होगा। इससे पर्ची काउंटरों पर भीड़ कम होगी और अस्पताल की व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित बनेगी।

    घंटों पहले अस्पताल पहुंचने की नहीं होगी आवश्यकता

    अस्पताल प्रशासन का मानना है कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से बुजुर्गों, दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और गंभीर रोगियों को विशेष राहत मिलेगी। उन्हें केवल पर्ची बनवाने के लिए घंटों पहले अस्पताल पहुंचने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

    अनावश्यक भीड़ कम होगी

    चमियाणा अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी पर्ची की सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को बेहतर अनुभव मिलेगा और अस्पताल में अनावश्यक भीड़ भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। अब सभी की नजर राज्य सरकार के हेल्थ एप के औपचारिक शुभारंभ पर टिकी है। इसके बाद यह सुविधा आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: शिमला नगर निगम 1300 संपत्तियों को लीज पर देगा, पेट्रोल पंप खोलने और गेस्ट हाउस बनाने का भी प्रस्ताव