Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला की बरांदली खड्ड में बादल फटने से भारी नुकसान, बाढ़ में बह गया पैदल पुल, सड़क और खेल मैदान

    By Atul Kashyap Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 06 Jul 2026 06:53 PM (IST)

    शिमला के रामपुर उपमंडल की नरेन पंचायत में बरांदली खड्ड में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बाढ़ से खेल मैदान, सड़क, पैदल पुल और कृषि भूमि को नुकसान पह ...और पढ़ें

    शिमला के रामपुर क्षेत्र में बादल फटने से बही सड़क व रोड पर बहता पानी। जागरण

    शिमला के रामपुर क्षेत्र में बादल फटने से बही सड़क व रोड पर बहता पानी। जागरण

    HighLights

    1. बरांदली खड्ड में बादल फटने से भारी नुकसान।

    2. खेल मैदान, सड़क और पैदल पुल बाढ़ में बहे।

    3. कृषि भूमि व फसलों को भी पहुंचा नुकसान।

    संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर (शिमला)। हिमाचल प्रदेश में मौसम कड़े तेवर दिखा रहा है। जिला शिमला के उपमंडल रामपुर की पंचायत नरेन के अंतर्गत बरांदली खड्ड में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। अचानक आई बाढ़ से खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मच गई। बाढ़ के तेज बहाव से स्थानीय खेल मैदान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मैदान को जोड़ने वाली सड़क भी बह गई, जिससे क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हुआ है। 

    वहीं, कुरनू खड्ड पर पेलन गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल भी बाढ़ की चपेट में आ गया, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही संकट में पड़ गई है।

    कृषि भूमि को भी नुकसान

    पंचायत नरेन की प्रधान अनू पौंड ने बताया कि बाढ़ के कारण कई किसानों की कृषि भूमि और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। 

    नुकसान का आकलन करने की मांग

    प्रधान ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन करने तथा प्रभावित परिवारों और किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। 

    उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क, पैदल पुल और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

    यह भी पढ़ें: चंबा में चलती कार पर पहाड़ी से गिरी चट्टान, 14 वर्षीय लड़की की मौत; बन्नी माता मंदिर जा रहा था परिवार 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में सड़क धंसने से 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे विधायक

    खबरें और भी