Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में भारी बारिश ने किया बेहाल; मलबे में दबी गाड़ियां, लैंडस्लाइड से खतरे में 4 इमारतें, एक मकान गिरा

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:32 AM (GMT+05:30)

    शिमला में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे संजौली कॉलेज के पास 3-4 इमारतें खतरे में हैं और रिझाना में गाड़ियां मलबे में दब गईं। ...और पढ़ें

    शिमला में मलबे में दबी गाड़ी और भूस्खलन से खतरे में भवन। जागरण

    शिमला में मलबे में दबी गाड़ी और भूस्खलन से खतरे में भवन। जागरण

    HighLights

    1. संजौली कॉलेज के पास भूस्खलन से 3-4 इमारतें खतरे में।

    2. रिझाना में भूस्खलन से दो वाहन मलबे में दबे।

    3. रामनगर में पुराना मकान ढहा, कोई जनहानि नहीं।

    जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। संजौली कॉलेज के समीप बोथवेल क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ है। इस कारण कई मकानों पर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब तीन से चार इमारतें खतरे की जद में हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। रिझाना में भूस्खलन के कारण गाड़ियां मलबे में दब गईं। 

    शनिवार तड़के करीब चार बजे हुए इस भूस्खलन से इलाके में दहशत का माहौल है। उस समय अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। भूस्खलन संजौली कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग पर एक डंगा ढहकर नीचे रिहायशी मकानों की ओर जा गिरा। इससे मकानों तक जाने वाला रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया।

    Shimla Landslide 10

    इसी स्थान पर 28 जून 2025 को भी भीषण भूस्खलन हुआ था। उस समय पहाड़ी से मलबा और चट्टानें सीधे रिहायशी मकानों में जा घुसी थीं, जिससे कई बच्चे और महिलाएं अपने घरों में फंस गए थे।

    रिझाना में मलबे में दबे वाहन

    लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को शिमला के रिझाना क्षेत्र में भारी भूस्खलन की घटना सामने आई। रिझाना में पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में चट्टानें, बोल्डर और मलबा सड़क किनारे आ गिरा। भूस्खलन के दौरान मौके पर खड़े दो वाहन मलबे की चपेट में आ गए। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और आंशिक रूप से मलबे में दब गए।

    Shimla Landslide 12

    हत की बात यह रही कि घटना के समय वाहनों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

    रामनगर में ढहा पुराना मकान, टला बड़ा हादसा

    शिमला के रामनगर क्षेत्र में भारी बारिश के चलते एक पुराना मकान भरभराकर ढह गया। राहत की बात यह रही कि यह मकान लंबे समय से खाली पड़ा था, जिसके कारण इस हादसे में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, मकान गिरने की घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के बीच स्थानीय लोगों को अन्य जर्जर भवनों के गिरने का भी डर सता रहा है।

    Shimla Landslide 1

    लोगों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, जर्जर भवनों का निरीक्षण करने और लगातार निगरानी रखने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को समय रहते टाला जा सके।

    शिमला में लगातार हो रही भूस्खलन की घटनाएं

    लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ियां लगातार दरक रही हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: HRTC कर्मियों के एरियर भुगतान पर हाई कोर्ट सख्त, हलफनामे पर जताई आपत्ति; याचिकाएं एक साथ सुनने का निर्देश