विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla News: लापता व्यक्ति का पांच दिन बाद खाई में मिला वाहन, मूलत: बिलासपुर का रहने वाला है शख्स

Published: Mon, 18 Aug 2025 05:07 PM (IST)

Shimla News शिमला के चौपाल में पांच दिन से लापता व्यक्ति का वाहन खाई में मिला है लेकिन व्यक्ति अभी ...और पढ़ें

पांच दिन से लापता व्यक्ति का वाहन खाई में मिला, व्यक्ति लापता। प्रतीकात्मक फोटो
पांच दिन से लापता व्यक्ति का वाहन खाई में मिला, व्यक्ति लापता। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. पांच दिन से लापता व्यक्ति का वाहन मिला |
  2. शिमला के चौपाल में खाई में मिली गाड़ी |
  3. बिलासपुर का रहने वाला है लापता व्यक्ति |

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आफत की बरसात हो रही है। इस बरसात में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। जिला शिमला के चौपाल उपमंडल के मड़ावग में पांच दिन से लापता व्यक्ति का आज वाहन खाई में गिरा मिला है, जबकि उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

स्थानीय लोगों को उसका वाहन एक गहरी खाई में मिला है, लेकिन व्यक्ति लापता है। इस बारे में देहा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश नेगी हरी राम नेगी गांव एवं डाकघर मड़ावग तहसील चौपाल जिला शिमला ने शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 13 अगस्त को अमरनाथ राय पुत्र परसराम गांव भराड़ी जिला जहाड़ी सरैल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर मड़ावग से अपने निजी वाहन में छैला के लिए गया था। वह मूल रूप से घुमारवी से है, लेकिन मड़ावग में ही रहता है।

छैला से वह वापिस नहीं लौटा तो स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की। चार दिन बाद 17 अगस्त को चंबी खिड़की में अलीधार मंदिर के समीप लोगों को उसकी कार के अवशेष मिले। कार के अवशेष के साथ जब लोगों ने नीचे खाई की तरफ तलाश करना शुरू किया और गहरी खाई में लोग उतरे।

यह भी पढ़ें- Himachal: हमीरपुर के युवक की बंगाल की निजी यूनिवर्सिटी में संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

इस दौरान लोगों को मलबे में एक जली हुई कार दिखाई दी, लेकिन कार के अंदर कोई नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि चंबी खिड़की के समीप का वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया हो और व्यक्ति कार से गिर गया हो। ऐसे में उसे ढूंढने का प्रयास जारी है। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: लावारिस खड़ी स्कॉर्पियो में जिंदा कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट और तलवारें, ...सुरक्षित नहीं रहा हिमाचल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।