विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: किराये के कमरे में मृत मिली महिला, पति से चल रहा था तलाक का केस, CCTV फुटेज ने खोले राज तो हुई गिरफ्तारी

Published: Tue, 19 Aug 2025 02:14 PM (IST)

Shimla News शिमला के रामपुर में एक विवाहित महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार ...और पढ़ें

रामपुर में किराये के कमरे में मृत मिली अंजली का फाइल फोटो।
रामपुर में किराये के कमरे में मृत मिली अंजली का फाइल फोटो।

HighLights

  1. कमरे में मृत मिली युवती के मामले में पति गिरफ्तार
  2. सीसीटीवी फुटेज में कमरे में आता व जाता दिखा आरोपित
  3. अब पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर। Shimla News, हिमाचल प्रदेश में अपराध बढ़ने लगा है। जिला शिमला में रामपुर के डकोलढ़ में कमरे में युवती की मौत मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। युवती के स्वजन ने शक जाहिर किया था कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती और उसकी हत्या हुई है।

पुलिस ने जब जांच की तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति युवती के कमरे में जाता हुआ और आता हुआ दिख रहा है। इस पर पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित व्यक्ति युवती का पति है और दोनों का तलाक का केस भी चल रहा था। आरोपित की पहचान 25 वर्षीय सुशील निवासी गांव व डाकघर देवठी तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है।

डाकघर नोगली में कार्यरत अंजली निवासी तकलेच का शव 14 अगस्त को डकोलढ स्थित किराये के कमरे में मिला था। अंजली की शादी देवठी निवासी सुशील से हुई थी।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है तथा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। रामपुर पुलिस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कटिब्ध है और कहा कि रामपुर क्षेत्र में अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- Himachal News: चंबा में सनसनीखेज वारदात, चुवाड़ी में स्कूल परिसर में मिला महिला का नग्न अवस्था में शव

घर में युवक ने फंदा लगा दी जान

उधर, नाहन के कच्चा टैंक क्षेत्र में रविवार रात 29 वर्षीय युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक युवक की पहचान शुभम कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शुभम कुमार का काफी समय से पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचार चल रहा था। स्वजन को जैसे घटना का पता चला, तो उन्होंने शुभम को फंदे से उतार अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करार दे दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर नाहन रमाकांत ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Shimla News: लापता व्यक्ति का पांच दिन बाद खाई में मिला वाहन, मूलत: बिलासपुर का रहने वाला है शख्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।