Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के रोहड़ू में धार्मिक अनुष्ठान में हवाई फायरिंग ने ली महिला की जान, सैकड़ों लोग पहुंचे थे हथियारों के साथ

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 27 Apr 2026 11:36 AM (IST)

    शिमला के रोहड़ू में एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हवाई फायरिंग में 26 वर्षीय महिला रितिका की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू क ...और पढ़ें

    शिमला के रोहड़ू में देव अनुष्ठान में फायरिंग में 26 वर्षीय रितिका की मौत हो गई।

    शिमला के रोहड़ू में देव अनुष्ठान में फायरिंग में 26 वर्षीय रितिका की मौत हो गई।

    HighLights

    1. धार्मिक अनुष्ठान में हवाई फायरिंग से महिला की मौत।

    2. रोहड़ू के कुलगांव में हुई दुखद घटना।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में धार्मिक अनुष्ठान में मातम पसर गया। रोहड़ू के कुलगांव में रविवार रात एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हवाई फायरिंग के बीच चली गोली एक महिला को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद धार्मिक समारोह का माहौल मातम में बदल गया और इलाके में शोक की लहर फैल गई। शिमला जिला के रोहडू उपमंडल के कुलगांव क्षेत्र में देवता के अनुष्ठान कार्यक्रम के दौरान यह हादसा पेश आया। 

    परंपरा के अनुसार देवता के कारदारों और स्थानीय लोगों द्वारा हवाई फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान चली एक गोली वहां मौजूद 26 वर्षीय रितिका पत्नी सतीश निवासी बकोरा को जा लगी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रितिका के दो छोटे बच्चे हैं।

    पुलिस ने की कार्रवाई

    पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है व हथियार भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। चिड़गांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहडू अस्पताल लाया गया है।

    हथियारों के साथ आए थे कई लोग

    बताया जा रहा है कि अनुष्ठान में सैकड़ों लोग मौजूद थे और कई लोग अपने साथ बंदूकें लेकर पहुंचे थे। देव परंपरा के तहत देवलू बंदूकों के अलावा तलवार, डांगरू और खुखरी जैसे पारंपरिक हथियारों के साथ नृत्य कर रहे थे। 

    सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल 

    इस घटना के बाद धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और समाज के जिम्मेदार वर्ग ने ऐसे आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग पर रोक लगाने तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

    खबरें और भी

    मंदिर प्रतिष्ठा समारोह

    इस आयोजन के दौरान कुलगांव मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में देवता शालू महाराज कूपड़ी मेलटी और शालू महाराज कुलगांव का ऐतिहासिक भाई-भाई मिलन भी हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल था, लेकिन इस हादसे ने समारोह की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया।

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग करने से बचें, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाएं दोबारा न हों।

    महिला की हत्या के बाद आक्रोश

    महिला की हत्या और उसके शब्द को पिकअप में ले जाने पर लोग बिफर गए। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 

     

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में पांवटा साहिब हाईवे पर महिला कार चालक ने रौंदे दो युवक, एक ने तोड़ा दम व दूसरे की हालत गंभीर