Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में पांवटा साहिब हाईवे पर महिला कार चालक ने रौंदे दो युवक, एक ने तोड़ा दम व दूसरे की हालत गंभीर

    By Manmohan Vashisht Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 26 Apr 2026 05:47 PM (IST)

    हिमाचल के सिरमौर जिले में कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 07 पर एक तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जब ...और पढ़ें

    सिरमौर में कार हादसे में युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। प्रतीकात्मक फोटो

    सिरमौर में कार हादसे में युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. कालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर कार ने दो युवकों को टक्कर मारी।

    2. हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

    3. महिला कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 07 पर एक तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा पुलिस थाना में महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

    पुलिस को शिकायत में 26 वर्षीय पुष्पेन्द्र पुत्र विक्रम पाल सिंह, निवासी गांव जाटोंवाला डाकघर कोलर तहसील पांवटा साहिब शनिवार शाम करीब 6:15 बजे वह अपने चचेरे भाई वंश के साथ धौलाकुआं से घर जा रहा था। तभी पीछे से पांवटा साहिब की तरफ से एक कार नंबर एचपी 17 एच 8343 तेज रफ्तार से आई और दोनों को टक्कर मार दी। कार एक महिला चला रही थी।

    देहरादून ले जाते युवक ने तोड़ा दम

    हादसे के बाद परिवार के सदस्य पुष्पेन्द्र को इलाज के लिए नाहन अस्पताल व वंश को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए। वंश को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से बड़े अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन देहरादून ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

    महिला कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    यह हादसा महिला कार चालक द्वारा वाहन को तेज रफ्तार, लापरवाही व गलत दिशा में चलाकर टक्कर मारने से हुआ है। कार चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी जांच जारी है।

    क्या कहते हैं एसपी सिरमौर

    उधर, जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने हादसे में एक युवक की मौत व एक युवक के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: मंडी में शादी से लौट रहे लोगों की कार सड़क से 100 मीटर नीचे पंडोह डैम में गिरी, 4 लोग थे सवार 

    खबरें और भी