Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन का अभिभावकों को मैसेज; बच्चों को तुरंत घर ले जाएं

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 04 May 2026 12:05 PM (IST)

    शिमला में कई निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूलों को खाली कराकर बच्चों को घर भेज दिया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंस ...और पढ़ें

    शिमला के स्कूल में बम की धमकी के बाद बच्चों को घर ले जाते अभिभावक। जागरण

    शिमला के स्कूल में बम की धमकी के बाद बच्चों को घर ले जाते अभिभावक। जागरण

    HighLights

    1. शिमला के स्कूलों को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी।

    2. धमकी के बाद स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया, जांच जारी।

    3. पुलिस ने तलाशी ली, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल के जरिये आई इस धमकी के बाद दयानंद पब्लिक स्कूल, डीएवी टुटू और सेंट थॉमस सहित कई स्कूलों को एहतियातन तुरंत खाली करवाया गया और अवकाश घोषित कर दिया गया।

    अभिभावकों को बच्चों को घर ले जाने का मैसेज

    स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को फोन और मैसेज के जरिए बच्चों को तुरंत घर ले जाने के लिए सूचित किया। सूचना मिलते ही अभिभावकों में अफरा-तफरी मच गई और वे जल्दबाजी में स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को वापस ले गए।

    Bomb Threat Shimla School

    सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क

    मामले की जानकारी मिलते ही शिमला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की मदद से स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। 

    क्या कहते हैं एसपी

    एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि यह एक सामान्य (जनरल) धमकी प्रतीत हो रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। साथ ही सभी स्कूलों में सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल भी करवाई जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी बनी रहे।

    खबरें और भी

    Bomb Threat Shimla

    सचिवालय व हाईकोर्ट को उड़ाने की भी मिल चुकी है धमकी

    गौरतलब है कि इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश में हाईकोर्ट, सचिवालय और कई जिलों के डीसी कार्यालयों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जो जांच में अफवाह या शरारती तत्वों की करतूत निकली थीं। फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दें।

    यह भी पढ़ें: HPBOSE 12th Result: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 12वीं का रिजल्ट, 92% विद्यार्थी उत्तीर्ण; शायला ने किया टॉप