विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla News: खराब परीक्षा परिणाम से परेशान छात्र ने घर में फंदा लगा दे दी जान, नोटबुक की पिछली तरफ लिखा मिला सुसाइड नोट

Published: Mon, 04 Aug 2025 03:58 PM (IST)Updated: Mon, 04 Aug 2025 04:03 PM (IST)

Shimla News शिमला में एक 12वीं कक्षा के छात्र ने परीक्षा में खराब प्रदर्शन के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

बारहवीं की कक्षा में खराब परिणाम आने पर छात्र ने जान दे दी।
बारहवीं की कक्षा में खराब परिणाम आने पर छात्र ने जान दे दी।

HighLights

  1. परीक्षाओं में बेहतर रिजल्ट न आने से था छात्र परेशान
  2. घर पर साड़ी के फंदा लगाकर दे दी जान
  3. सुसाइड नोट पर लिखा परीक्षा में खराब प्रदर्शन से था तनाव मे

जागरण संवाददाता, शिमला। Shimla News, हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है खराब परीक्षा परिणाम के कारण युवक परेशान था। यह मामला बालूगंज थाना अंतर्गत फागली क्षेत्र का है। इससे मृतक छात्र के परिवार काफी परेशान हैं।

पुलिस के मुताबिक, बालूगंज थाना को रविवार देर शाम को सूचना मिली कि फागली में लेबर हास्टल के पास एक लड़के ने फंदा लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर बताया कि मृतक के पिता पवन कुमार रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे जब घर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजे को अंदर से बंद पाया।

यह भी पढ़ें- शिमला की लड़की का फोटो प्रयोग कर बनाया फर्जी इंटरनेट मीडिया अकाउंट और साझा कर दी अश्लील सामग्री, सुरक्षा के लिए बरतें ये सावधानी

साड़ी से लगाया फंदा, सुसाइड नोट भी बरामद

उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उनका बेटा आदित्य फंदे से लटका हुआ था। मौके से शिमला पुलिस को एक केसरी रंग की साड़ी मिली है। इससे मृतक ने फंदा बनाया था। इसके साथ ही मृतक की नोटबुक की पिछली साइड पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस नोट में आदित्य ने लिखा कि वह परीक्षा में खराब प्रदर्शन के कारण तनाव में था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: नशेड़ियों का नया जुगाड़, फर्जी पर्चियों से मंगवा रहे नशीली दवाएं, इस निजी अस्पताल की पर्ची पकड़ीं

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने साड़ी और सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम आइजीएमसी शिमला में करवाया जा रहा है। अब तक की जांच और गवाहों के बयानों के आधार पर किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। पुलिस ने इस मामले मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से मृतक के दोस्तों और आसपास के लोगों से आने वाले दिनों में पुलिस पूछताछ कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: चिंतपूर्णी में दुकान से घर जा रहे कार सवारों को रोककर पीटा, सोने की चेन व सवा लाख कैश भी लूटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।