Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Photos: चांदी सा चमक उठा हिमाचल, शिमला से लेकर मनाली तक बिछी बर्फ की सफेद चादर; चारों तरफ दिखा जन्नत सा नजारा

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 11:25 AM (IST)

    Snowfall in Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी है। शिमला से लेकर मनाली पर्यटकों से गुलजार हो गया है। शुक्रवार को सुबह हुई ताजा बर ...और पढ़ें

    शिमला से लेकर मनाली तक बिछी बर्फ की सफेद चादर
    शिमला से लेकर मनाली तक बिछी बर्फ की सफेद चादर

    जागरण संवाददाता, शिमला। Snowfall in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिमला से लेकर मनाली पर्यटकों से गुलजार हो गया है।

    शुक्रवार को सुबह हुई ताजा बर्फबारी के नजारों ने मंत्रमुगध कर दिया है। चंबा का खज्जियार इलाका भी मोटी बर्फ की चादर से ढक गया है। साथ ही नावर घाटी का टिक्‍कर क्षेत्र ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली है। साथ ही का खड़ापत्थर इलाके में भी हिमपात का दौर जारी है।

    प्रदेश में आसमान से चांदी और वर्षा ने सूखे से राहत दिलाने के साथ सभी के लिए संजीवनी प्रदान की है। मनाली में डेढ़ फीट ताजा बराबरी हुई है जबकि कल्लू के कोठी में करीब ढाई फीट तक शिमला में सीजन का पहला पत हुआ और करीब 3 इंच ताजा बराबरी दर्ज की गई है जबकि नारकंडा में पौना फीट बर्फबारी हुई।

    वहीं ठंड के तेवर कड़े होने के साथ आगामी दिनों में ठंड का प्रकोप रहेगा। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में 250 के करीब बसें ताजा बर्फबारी के कारण फंसी हुई हैं और 375 के करीब रूट बाधित हुए हैं।

    तीन व चार फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर रहेगा और तीन व चार फरवरी को आंधी व आसमानी बिजली गिरने के साथ चंबा, लाहुल स्पीति, कुल्लू व मंडी को छोड़ बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    खबरें और भी

    मौसम विभाग ने प्रदेश में 64 स्थानों पर बर्फबारी व वर्षा को लेकर रेन गेज स्टेशन बनाए हुए हैं। जबकि 28 ऐसे स्थान हैं जहां से तापमान की जानकारी ली जाती है। रेन गेज के साथ बर्फ वाले क्षेत्रों के लिए बर्फ के लिए अलग से उपकरण लगे हैं। जिससे सटीक जानकारी मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Snowfall: बर्फबारी से गुलजार हिमाचल, पर्यटकों को भा रही बर्फीली वादियां; आपका भी जाने का है प्‍लान तो जान लें ये खास बातें