यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी से ठंड के तेवर हुए कड़े, सफेद चादर में लिपटी वादियां; चार NH सहित 311 सड़कें बंद
Snowfall in Himachal हिमाचल में ताजा बर्फबारी से प्रदेश की वादियां सफेद चार से ढक गई। हिमपात होने से ठंड के तेवर कड़े हो गए हैं। कल्पा में करीब पांच स ...और पढ़ें

HighLights
- एक बार फिर हाड़ कांपने वाली ठंड ने दी दस्तक
- सुबह से शिमला सहित कई स्थानों पर हल्के छाए रहे बादल
राज्य ब्यूरो, शिमला। कल्पा, कुफरी सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात (Snowfall in Himachal) हुआ है। राजधानी में भी हल्के बर्फ के फाए गिरे। ताजा हिमपात (Fresh Snowfall) और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड के तेवर कड़े हो गए हैं। एक बार फिर हाड कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू पर पहुंच गया है।
तापमान में गिरावट
प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट जबकि अधिकतम तापमान में एक से 7.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कल्पा में करीब पांच सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। सुबह से शिमला सहित कई स्थानों पर हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुल्लू के सेओबाग में 7.3 डिग्री की दर्ज की गई है।
.jpg)
चार एनएच सहित 311 सड़कें बंद
प्रदेश में चार एनएच सहित 311 सड़कें बंद और इसके कारण यातायात बाधित है। जबकि 74 ट्रांसफार्मरों के खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी को प्रदेश में ऊंचे क्षेत्रों में एक एक स्थानों पर हल्की बर्फबारी व वर्षा की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather News: डीजीआरई ने हिमाचल के इन पांच जिलों में हिमस्खलन की दी चेतावनी, मनाली-केलंग मार्ग बंद
26 व 27 फरवरी के लिए प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू मंडी व शिमला में आंधी व वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर तीन दिनों तक रहने का अनुमान है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।
खबरें और भी
.jpg)
ये रहा न्यूनतम और अधिकतम तापमान
स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 0.0 10.6
सुंदरनगर 3.1 19.4
भुंतर 2.9 18.6
कल्पा -3.8 1.7
धर्मशाला 5.2 18.0
ऊना 4.2 25.0
नाहन 7.0 18.9
सोलन 1.4 16.6
यह भी पढ़ें: Himachal News: प्राकृतिक आपदा से पर्यटन पर पड़ा असर, पिछले 6 महीने में इतने पर्यटकों की संख्या हुई कम