विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पर्यटकों का इंतजार खत्म...लाहौल स्पीति व पांगी में हुई बर्फबारी, सफेद चादर में ढके पहाड़; अभी दो दिन होगा Snowfall

Updated: Sun, 14 Jan 2024 09:31 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति और पांगी में हल्की बर्फबारी हुई। कांगड़ा किन्नौर मनाली मंडी और चंबा जिला में भी सुबह बादल छाए लेकिन दोपहर तक धूप निकल आई ...और पढ़ें

लाहौल स्पीति व पांगी में हुई बर्फबारी, सफेद चादर में ढके पहाड़
लाहौल स्पीति व पांगी में हुई बर्फबारी, सफेद चादर में ढके पहाड़

HighLights

  1. लाहौल स्पीति व पांगी में हुई बर्फबारी
  2. न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से 10 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि
  3. वर्षा नहीं होने से फसलों को 25 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका

राज्य ब्यूरो, शिमला। Snowfall in Himachal: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति और पांगी में हल्की बर्फबारी हुई। कांगड़ा, किन्नौर, मनाली, मंडी और चंबा जिला में भी सुबह बादल छाए, लेकिन दोपहर तक धूप निकल आई। हालांकि, हिमपात की उम्मीद में मनाली से लाहौल स्पीति के कोकसर पहुंचे पर्यटक निराश हुए।

सप्ताहांत पर अधिक पहुंचे पर्यटक

सप्ताहांत पर शनिवार को पर्यटक अधिक पहुंचे हैं। प्रदेश में करीब तीन माह से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। कृषि-बागवानी के लिए वर्षा और हिमपात की आवश्यकता है। कृषि विभाग ने रबी फसलों को 25 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका जताई है।

कहां कितना रहा तापमान? 

बादल छाने से प्रदेश में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से 10 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि लाहौल स्पीति के कुकुमसेरी में 10.3 डिग्री, समदो में 6.4, केलंग व भुंतर में छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

सिरमौर के धौलाकुआं में तापमान में हुई वृद्धि

प्रदेश में शनिवार को कहीं पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज नहीं किया गया। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि सिरमौर के धौलाकुआं में 10.2 व ऊना में 4.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सोलन, नाहन और सुंदरनगर में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में तेजी से बढ़ेगी ठंड, Snowfall होने से गिरा पारा; दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, 7 जिलों में धुंध का अलर्ट जारी

हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 16 व 17 जनवरी को ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व कुछ निचले क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है। सात जिलों मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे यातायात सेवा प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: कड़ाके की ठंड से कापेंगे पर्यटक, हिमाचल में इस दिन होगी बारिश और बर्फबारी; छह जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी