विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी ने बढ़ाई मुसीबतें, 250 सड़कें बंद; जनजीवन ठप

Published: Tue, 04 Mar 2025 08:18 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather) में सोमवार को भी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रहा। नारकंडा मनाली और कुफरी सहित ...और पढ़ें

हिमाचल में बर्फबारी से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है।
हिमाचल में बर्फबारी से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है।

HighLights

  1. हिमाचल में बर्फबारी और बारिश से जनजीवन प्रभावित
  2. नारकंडा, मनाली में बर्फ तो शिमला में गिरे फाहे
  3. पांगी और लाहुल स्पीति में 7 मार्च तक सभी परीक्षाएं स्थगित

जागरण संवाद केंद्र, शिमला। Himachal Weather: प्रदेशभर में सोमवार को वर्षा व हिमपात का क्रम जारी रहा। नारकंडा, मनाली व कुफरी सहित ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। शिमला के रिज मैदान स्थित अन्य स्थानों पर फाहे गिरे।

मनाली व नारकंडा में तीन इंच जबकि अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर पौना फीट हिमपात हुआ है। चंबा जिले के पांगी व भरमौर सहित अन्य क्षेत्रों में भी हिमपात दर्ज किया गया।

हिमपात की वजह से 250 सड़कें बंद

मौसम विभाग ने आज यानी चार मार्च को भी ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में आंधी व वर्षा की संभावना जताई है। चंबा, कांगड़ा व लाहुल स्पीति में हिमपात व आंधी का यलो अलर्ट जारी है। प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस कारण ठंड का प्रभाव भी बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 और 9 मार्च को बारिश का अलर्ट

न्यूनतम तापमान केलंग में माइनस 10.2, कुकुमसेरी में माइनस 9.8, कल्पा में माइनस 2.1, मनाली में 1.6, धर्मशाला में 4.2 और शिमला में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 250 सड़कें बंद हैं।

सोमवार को सबसे अधिक वर्षा भुंतर में 10.5, मनाली में सात मिलीमीटर से अधिक दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट भुंतर में 12.5 डिग्री, चंबा में 11.4 और अन्य स्थानों पर पांच से नौ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान धौलाकुआं में 26.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

चार दिन बाद सुचारू हुआ चंद्रभागा नदी का बहाव

हिमस्खलन से रुका चंद्रभागा नदी का बहाव चार दिन बाद सुचारू हो गया। सबसे अधिक दिक्कत जाहलमा गांव के सामने की पहाड़ी में हुए हिमस्खलन से हुई थी। यहां नदी का जलस्तर जोबरंग पुल तक पहुंच गया था। सोमवार सुबह आठ बजे नदी ने रास्ता बना लिया। नदी में पानी बढ़ने से जसरथ गांव के लिए बनाई अस्थायी पीलिया भी बह गई।

पांगी और लाहुल स्पीति में सात तक परीक्षाएं स्थगित

वहीं, चंबा के पांगी व लाहुल स्पीति में भारी वर्षा से सड़कों व रास्तों को नुकसान पहुंचने पर शिक्षा बोर्ड ने चार से सात मार्च तक की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। एसओएस की आठवीं कक्षा की पांच मार्च को लोक संस्कृति एवं योग, छह मार्च को संस्कृत और सात मार्च को ड्राइिंग, होम साइंस, म्यूजिक वोकल हिंदोस्तानी, पंजाबी व उर्दू की परीक्षा थी।

नौंवी के नियमित परीक्षार्थियों की पांच मार्च को गणित व सात मार्च को सोशल साइंस, दसवीं की नियमित व एसओएस की चार मार्च को हिंदी, पांच मार्च को म्यूजिक वोकल, छह मार्च फाइनेंसियल लिटरेसी व सात को अंग्रेजी की परीक्षा थी।

जमा एक कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की पांच मार्च को अंग्रेजी, छह मार्च को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व सात को जियोग्राफी जबकि जमा दो कक्षा की चार मार्च को अर्थशास्त्र, पांच को फिजिक्स, छह को पब्लिक एडमिनिस्टेशन, सात को फाइनांशियल लिटरेसी जबकि आठ मार्च को अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी।

यह भी पढ़ें- UP Weather Update: यूपी में कोहरे का सीजन खत्म! तेज हवाओं ने दी गर्मी से राहत, दो दिन बाद फिर पलटेगा वेदर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।