Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: जगमगाती सड़कें और माल रोड पर रौनक... बारिश के बाद 'मिनी स्विट्जरलैंड' बना शिमला, पर्यटकों का उमड़ा सैलाब

    Updated: Sat, 30 May 2026 11:54 PM (IST)

    शिमला में हुई झमाझम बारिश ने मौसम को बेहद सुहाना बना दिया है, जिससे मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ पड़े ह ...और पढ़ें

    शिमला का बेहद खूबसूरत नजारा। फोटो एक्स

    शिमला का बेहद खूबसूरत नजारा। फोटो एक्स

    HighLights

    1. शिमला में बारिश से मौसम हुआ बेहद सुहाना।

    2. मैदानी इलाकों की गर्मी से राहत पाने पर्यटक पहुंचे।

    3. पर्यटन कारोबार में भारी उछाल, व्यवस्थाएं दुरुस्त।

    डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम बेहद सुहाना हो गया है। मैदानी इलाकों में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच शिमला में चली ठंडी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट ला दी है। मौसम बदलते ही शिमला में सैलानियों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है, जिससे पर्यटन कारोबार चमक उठा है।

    ड्रोन कैमरों से ली गई तस्वीर में शिमला का बेहद खूबसूरत और शानदार नजारा सामने आया है। रात के समय रोशनी से जगमगाती सड़कें, माल रोड और रिज मैदान का हलचल भरा माहौल इस पहाड़ी शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

    पर्यटकों के खिले चेहरे

    जम्मू से आए पर्यटक अंशुल ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम शुरुआत में केवल एक दिन रुकने का प्लान बनाकर आए थे, लेकिन यहां का सुहाना और ठंडा मौसम देखकर हमने अपना ट्रिप आगे बढ़ा दिया है। तापमान इतना गिर गया कि हमें यहां आकर गर्म कपड़े खरीदने पड़े।

    जम्मू में पारा 42°C को पार कर चुका है, जहां घर से निकलना भी दूभर है, लेकिन शिमला इस समय हमारे लिए 'मिनी स्विट्जरलैंड' जैसा लग रहा है।

    वहीं चंडीगढ़ के चितकारा यूनिवर्सिटी के छात्र गुलशन कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ में इस समय 44°C की झुलसाने वाली गर्मी है। परीक्षा और पढ़ाई के तनाव के बीच शिमला का यह मौसम बेहद ताजगी भरा और सुकून देने वाला है। यहां के नजारे अद्भुत हैं, अच्छा हुआ कि मैं यहां आ गया।

    खबरें और भी

    प्रशासन के अनुसार, इस बदले मौसम के बाद वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है, जिसके लिए ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।