Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'हर मोर्चे पर फेल सुक्खू सरकार, केंद्र की योजनाओं के सहारे चल रहा काम', प्रदेश सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 08:45 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सुक्खू सरकार हर मोर्चे प ...और पढ़ें

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना (फाइल फोटो)।
    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना (फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता, शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश सिर्फ केंद्र की योजनाओं के सहारे आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में विकास के जो भी काम चल रहे हैं वह केंद्र द्वारा ही चलाए जा रहे हैं। यह बात उन्होंने बीजेपी के संगठनात्मक जिला महासू के रोहड़ू मंडल में महिला मोर्चा के कार्यक्रम में कही।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो गई है। हवा-हवाई बातों के अलावा सुक्खू सरकार कुछ नहीं कर रही है। केंद्र सरकार एक तरफ मातृशक्ति को विधायिका में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन कानून लेकर आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार की योजनाओं को महिला केंद्रित करके देश की करोड़ों महिलाओं को लाभ दे रही है।

    नारी सम्मान निधि न देने के बहाने खोज रही सुक्खू सरकार- जयराम ठाकुर

    वहीं, हिमाचल की सुक्खू सरकार नारी सम्मान निधि न देने के बहाने खोज रही है। ऐसी जगहों से योजना की शुरुआत करने की घोषणा कर रही है जहां पर महिलाओं की संख्या अंगुलियों पर गिनी जा सके। जबकि वादा 23 लाख महिलाओं को देने का था। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार किसी भी विषय को लेकर गंभीर नहीं हैं। बल्क ड्रग और मेडिकल डिवाइस पार्क के मामले में सरकार द्वारा अपरिपक्वता के साथ काम किया जा रहा है। उद्योग और विकास विरोधी काम करके प्रदेश को आत्मनिर्भर नहीं बनाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें: Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी से ठंड के तेवर हुए कड़े, सफेद चादर में लिपटी वादियां; चार NH सहित 311 सड़कें बंद

    केंद्र सरकार से मिल रही मदद- जयराम

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हर दिन प्रदेश में किसी न किसी प्रकार की मदद मिल रही है, नई-नई योजनाएं आ रही हैं। एक दिन पहले हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एम्स बिलासपुर में विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने वाली मशीनें समर्पित करके गये हैं और अब एक दिन बाद प्रधानमंत्री ऊना में अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर अस्पताल की आधारशिला रखने जा रहे हैं। यह अस्पताल गंभीर अवस्था के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Himachal Vegetables Price: तापमान में गिरावट तो सब्जियों के उछले दाम, रसोई के जायके में आई कमी; पढ़ें रेट लिस्‍ट