Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla: 'अपनी 10 गारंटीयों से भाग रही सुक्‍खू सरकार, कहां गया प्रियंका गांधी का वादा?'; BJP का कांग्रेस पर वार

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 12:45 PM (IST)

    Himachal Pradesh News भाजपा ने सुक्‍खू सरकार के 10 महीने पूरे होने पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के ...और पढ़ें

    सरकार की छवि बचाने का असफल प्रयास कर रहे कांग्रेस नेता: भाजपा (फाइल फोटो)
    सरकार की छवि बचाने का असफल प्रयास कर रहे कांग्रेस नेता: भाजपा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कांग्रेस के नेताओं को अपने झूठ का खामयाजा तो भुगतना ही पड़ेगा।
    2. गारंटी टीन के डब्बे में बंद होकर पैक हो गई है।
    3. कांग्रेस पार्टी अब चुनाव के समय दी गई 10 गारंटियों से भागती दिखाई दे रही है।

    जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने सुक्‍खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जगत सिंह नेगी केवल मात्र अपनी सरकार की छवि बचाने का असफल प्रयास कर रहे है और पूरी कांग्रेस पार्टी अब चुनाव के समय दी गई 10 गारंटियों से भागती दिखाई दे रही है।

    तोमर ने कहा कि जब सत्ता में आना था तो उनके बड़े-बड़े दिग्गज नेता लगातार 10 गारंटियों के बारे में जोर-जोर से प्रचार कर रहे थे। युवाओं को 5 लाख नौकरी, महिलाओं को 1500 रु, स्टार्टअप फंड के 680 करोड़ जैसी गारंटियां कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने पहली कैबिनेट में देने का वादा किया था।

    महिला अपने 1500 रुपयों का कर रही इंतजार

    आज सरकार को बने 10 महीने से ज्यादा हो चुके हैं और जल्द 12 महीने भी पूरे हो जाएंगे पर यह वादे कहां गोल हो गए, यह समझ नहीं आ रहा। आज महिला अपने 1500 रु का इंतजार कर रही है और पूरे साल का जोड़ अगर लगाया जाए तो 4000 करोड रुपए प्रदेश सरकार की देनदारी 22 लाख महिलाओं के प्रति हो चुकी है। जनता पूछ रही है की कहां गया प्रियंका गांधी का वादा, कहा गई बघेल की गारंटी। लगता है गारंटी टीन के डब्बे में बंद होकर पैक हो गई है।

    यह भी पढ़ें: CM Sukhu Health Update: अब दिल्‍ली के AIIMS में होगा सुक्‍खू का इलाज, पेट दर्द की शिकायत के बाद IGMC में हुए थे भर्ती

    नेगी पर साधा निशाना

    बलदेव तोमर ने कहा कि जगत सिंह नेगी यह कह रहे हैं कि चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे इन गारंटीयों को पूरा कर देंगे, ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपनी दी गई गारंटीयों से निश्चित रूप से भाग रहे हैं। यह क्या मतलब है कि वह आज चरणबद्ध तरीके की बातें कर रहे हैं जब सत्ता में आना था तब तो उनमें बहुत तेजी थी, आज कांग्रेस के नेता आपदा का बहाना लगा रहे हैं और अपनी दी गई गारंटीयों से पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'सुक्‍खू सरकार नहीं कर पाई अपने वादे पूरे, आपदा के दौर में केंद्र ने दिया साथ'; राजीव बिंदल का कांग्रेस पर निशाना

    कांग्रेस के नेताओं को अपने झूठ का खामयाजा तो भुगतना ही पड़ेगा, जनता जान गई है कि सच और झूठ क्या है। कांग्रेस के नेता केवल झूठ बोलकर प्रदेश में एक छवि बनाना चाहते हैं पर ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।