विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Sukhu Health Update: अब दिल्‍ली के AIIMS में होगा सुक्‍खू का इलाज, पेट दर्द की शिकायत के बाद IGMC में हुए थे भर्ती

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Fri, 27 Oct 2023 09:46 AM (IST)Updated: Fri, 27 Oct 2023 12:25 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्‍खू का इलाज अब दिल्‍ली के एम्‍स में होगा। पेट दर्द के चलते मुख्‍यमंत्री बुधवार रात ...और पढ़ें

अब दिल्‍ली के AIIMS में होगा सुक्‍खू का इलाज (फाइल फोटो)
अब दिल्‍ली के AIIMS में होगा सुक्‍खू का इलाज (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुबह-सुबह IGMC से सुक्‍खू को छुट्टी दे दी गई है।
  2. अब सुक्‍खू दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे।
  3. पेट दर्द के चलते मुख्‍यमंत्री बुधवार रात को आईजीएमसी में भर्ती हुए थे।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ने के बाद उन्‍हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब सुक्‍खू का इलाज दिल्‍ली के एम्‍स में होगा। सुबह-सुबह IGMC से उन्‍हें छुट्टी दे दी गई है। आज उन्‍हें दिल्‍ली ले जाया गया है। 

आईजीएमसीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री को दिल्‍ली के डॉक्टरों द्वारा दूसरी राय लेने के लिए एम्स, नई दिल्ली ले जाया गया है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. बृज शर्मा, जो सीएम की निगरानी कर रहे वरिष्ठ डॉक्टरों की छह सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे थे, वह भी सुक्खू के साथ एम्स आए हैं। 

पेट दर्द के चलते हुए भर्ती

बता दें पेट दर्द के चलते मुख्‍यमंत्री बुधवार रात को आईजीएमसी में भर्ती हुए थे। इसके बाद उनके पेट में संक्रमण का इलाज चला। वहीं डॉक्टरों की टीम ने सुक्‍खू को 72 घंटे अपनी निगरानी में रखने का फैसला लिया। इसी दौरान परिवार के सदस्यों ने इन्हें दिल्ली एम्स ले जाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से बड़े पैमाने पर यात्रा कर रहे थे और उन्होंने बाहर कुछ खाया होगा जिससे संक्रमण हुआ।

यह भी पढ़ें: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, पेट दर्द की शिकायत के बाद आधी रात अस्पताल में भर्ती; डॉक्टरों ने किए मेडिकल टेस्ट

स्‍वास्‍थ्‍य स्थिति स्थिर

पेट में दर्द के कारण मुख्यमंत्री को फौरन अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया। हालांकि सीएम की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य आई है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। 

यह भी पढ़ें: Himachal News: सीएम सुक्खू ने क्रिकेटर विराट कोहली से की मुलाकात, लगातार जीत के लिए दी टीम को बधाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।